मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

💜 मॉम

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) क्या होता है? -जानिये हिंदी में

लेखक: MomBaby Cornerअपडेट: 7 मिनट पढ़ें

postpartum depression women

संक्षेप में · Summary

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद उनके अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

📑 विषय सूची · Contents

postpartrum-depression

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression)

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) जब एक महिला पहली बार मां बनती है तो उसके जीवन में कई तरह के बदलाव का आना स्वाभाविक होता है, ऐसे में एक महिला को मानसिक और शारीरिक तौर पर कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। कई बार देखा जाता है की महिला शिशु को जन्म देने के बाद बहुत चिड़चिड़ी स्वभाव की हो जाती है या तो आप कहें कि वह हर बात में गुस्सा करने लगती है, अगर आप ऐसे में महिला को कुछ भी बोल दे तो वह तुरंत रोने लगेगी या चिल्लाने लगेगी ऐसे कई तरह के बदलाव आप उस महिला में देख सकते है। नार्मल डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए? Normal Delivery ke liye kya upay kare अगर आप इस डिप्रेशन के बारे में किसी और से साझा करते हैं तो वह आपको बताएंगे कि ऐसा होता है कई बार कई तरह की जिम्मेदारियां आती है तो महिलाओं में यह परिवर्तन आना स्वभाविक है। पर अगर आप किसी डॉक्टर से इसके बारे में बात करते हैं तो वह आपको बताएंगे कि यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) होता है, अब यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन क्या होता है? तो आइए जानते हैं पोस्टपार्टम डिप्रेशन क्या होता है?और क्यों होता है? जानकारी के लिए ये भी पढ़े-IVF Treatment in Hindi | आईवीएफ की आवश्यकता कब होती है? और आईवीएफ के द्वारा गर्भावस्था के लक्षण

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) क्या होता है?

पोस्टपार्टम डिप्रेशन

भारत में आज भी आधे से ज्यादा महिलाओं को पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में किसी तरह की कोई भी जानकारी नहीं है, पर महिलाओं को इसके बारे में पता होना बहुत जरुरी है, इसलिए माँमबेबी कार्नर आप सभी महिलाओं की जानकारी के लिए इस आर्टिकल को लिख रहा है अगर आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगे तो कृपया कमेंट करके बता सकते है। -नए माता पिता के लिए 10 उपयोगी पेरेंटिंग टिप्स पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद उनके अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है, वह इसलिए होता है क्योंकि डिलीवरी होने के बाद एक महिला में हार्मोनल बदलाव होते है, जैसे एक महिला में पीरियड्स के समय में भी हार्मोनल बदलाव होते है वैसे ही जब एक महिला माँ बनती है तो उस समय भी हार्मोनल बदलाव होते है, इसी को पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहते हैं। इसके बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं। ये भी पढ़े-लेबर पेन को कैसे पहचाने? – लेबर पेन से जुड़ी सारी जानकारी – MomBaby Corner

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) क्यों होता है?

symptoms of postpartum depression

जब एक महिला गर्भावस्था में होती है तो उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं के मूड स्विंग्स होते हैं। ऐसे ही जब एक गर्भवती महिला की डिलीवरी हो जाती है तो उस समय भी शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसकी वजह से महिला अपने आप को तनाव में या थकान में महसूस करती है, कई बार देखा जाता है की नयी माँ को बच्चे के लिए रात में बार -बार उठकर दूध पिलाना पढता है, जिसकी वजह से उसकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है तो महिला अपने आपको बहुत थका हुआ महसूस करती है और ऐसे ही वह एक डिप्रेशन में चली जाती है। ये डिप्रेशन अधिकतर महिलाओं में डिलीवरी के बाद देखने को मिलेंगे। आगे पढे-प्रोटीन युक्त सेरेलक बच्चो के लिए घर पर कैसे बनाये? Cerelac kaise banaye?

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) कैसे होता है?

जब एक महिला किसी भी तरह का स्ट्रेस लेने लग जाती है यानी की चिंता करने लग जाती है तो एक डिप्रेशन में चली जाती है, यह चिंता एक नई मां को एक बच्चे के लिए होती है जैसे कि रात में उठकर उसको दूध पिलाना जिसकी वजह से उसकी नींद पूरी ना हो पाना और छोटे से बच्चे की केयर अकेले करना तो ऐसे में एक महिला अंदर से डर जाती है की, मै कैसे अकेले बच्चे को देख पाउगी, ऐसी ही कई तरह की बाते महिलाओं को अंदर से डराती है। -बच्चे को सर्दी-खांसी, जुकाम आये तो क्या करे? | Bacche ko Sardi-Khansi, jhukam aye to kya kare?

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) होने के कारण

पोस्टपार्टम डिप्रेशन का ये मतलब नहीं है की महिला अपने बच्चे से प्यार नहीं करती है, बल्कि एक माँ से ज्यादा प्यार बच्चे को कोई नहीं कर सकता है। पर मेडिकल नाम की भी कोई चीज़ होती है, अगर आप साइंस के हिसाब से देखे तो ज्यादातर महिलाओं को डिलीवरी के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन होता है, हालांकि आज भी लोगो को इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टपार्टम डिप्रेशन के चलते लोग महिलाओं को ही कोसते रहते है, बल्कि ऐसा नहीं करे सिचुएशन को समझे और डॉक्टर की सालह ले। जब महिला डिलीवरी के बाद घर आती है तो सब कुछ बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि महिलाओं को मां बनने का सुख मिलता है जिसका 9 महीने से वह इंतजार कर रही है वह उसके पास होता है, ऐसे में घर वाले भी आपके साथ होते हैं सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा होता है। जब महिला मां बन जाती है तो उसके कुछ हफ़्तों के बाद महिला में कुछ बदलाव दिखने लगता है। जब जीवन में थोड़ा सा बदलाव आता है तो हर इंसान में थोड़ा बदलाव आना स्वाभाविक होता है, क्योकि कुछ नयी जिम्मेदारियां आ जाती है, वैसे ही जब कोई पहली बार मां बनती है तो एक माँ होने के नाते एक जिम्मेदारी आ जाती है जिससे महिला के जीवन में कुछ बदलाव आने लगते है। उस महिला को अपने बच्चे का अकेले ही सब कुछ देखना पड़ता है, तो कहीं ना कहीं वह भी एक तनाव में आ जाती है, क्योंकि उससे पहले उसने कभी भी इस तरह का कोई भी जिम्मेदारी नहीं उठाई होती है तो वह कंफ्यूज हो आती है कि मैं एक नन्ही सी जान को कैसे संभाल पाऊंगी। फिर एकदम से सब लोग अपने -अपने घर चले जाते हैं, फिर महिला बिल्कुल अकेली पड़ जाती है, उसको अकेले ही अपने बच्चे का पालन पोषण करना पड़ता है। अब महिलायें घबरा जाती है की मैं कैसे बच्चे को अकेले देख पाउगी? मैं कैसे बच्चे का डाइपर बदल पाउगी? ऐसे कई तरह की बाते महिला के मन में आने लगती है जिसकी वजह से वो तनाव में रहती है। जानकारी के लिए पढे-बिना अल्ट्रासाउंड ही पता कर सकते है की गर्भ में लड़का है या लड़की

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression)के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

momlife

  • थकान होना
  • नींद ज्यादा आना
  • बेवजह गुस्सा आना
  • शरीर में दर्द रहना
  • चिड़चिड़ापन
  • किसी भी बात में रोने का मन करना
  • खाने के प्रति रुझान
  • किसी भी काम में मन नहीं लगना
  • हर समय दिमाग में कुछ चलता रहना
  • अपने आपको अकेला महसूस करना
  • किसी से मिलने का मन नहीं करना

-10 उपयोगी पेरेंटिंग टिप्स | 10 Parenting Tips in Hindi

पोस्टपार्टम डिप्रेशन कब से शुरू होता है

महिला की डिलीवरी के 4 हफ्तों के बाद कुछ महिलाओं के व्यवहार में बदलाव दिखने लगता है जिसे महिला नज़रअंदाज़ कर देती है, यूँ कहे की महिला को पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में जानकारी नहीं होती है, इसके अभाव के कारण वो अंदर ही अंदर घुटती रहती है। अगर आपको भी डिलीवरी के बाद में नीचे दिए गए लक्षण अपने आप में दिख रहे हैं तो हो सकता है आप पोस्टपार्टम डिप्रेशन के शिकार हो इसे नज़रअंदाज़ ना करे बल्कि डॉक्टर की सलाह ले नए माता पिता के लिए 10 पेरेंटिंग टिप्स जरूर पढे-10 उपयोगी पेरेंटिंग टिप्स | 10 Parenting Tips in Hindi

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Postpartum Depresion meaning in हिंदी

पोस्टपार्टम डिप्रेशन को हिंदी में प्रसवोत्तर अवसाद के नाम से जाना जात्ता है। आगे पढे-First time sex: क्या पहली बार सेक्स करने से महिला प्रेग्नेंट हो सकती है?

ये लेख भी पढ़ें

स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

स्तन कैंसर एक ऐसा विषय है जो कई महिलाओं के दिलों में डर पैदा कर देता है, और इसके अच्छे कारण भी हैं। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है.

12 मिनट

लेवोसेटिरिज़िन प्रेगनेंसी में ले सकते है? Levocetirizine in pregnancy

लेवोसेटिरिज़िन -जब शरीर में खुजली तथा अन्य ऐलर्जिक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न हो जाती है, तब हम लेवोसेटिरिज़िन प्रयोग में लाते है।

4 मिनट