मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

बेबी केयर

गाय का दूध बच्चे को कब और किस उम्र में देना चाहिए?

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: 7 मिनट पढ़ें

संक्षेप में · Summary

गाय का दूध -इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे की गाय का दूध बच्चो को कब और किस उम्र में देना चाहिए और कितनी मात्रा में देना चाहिए?

गाय का दूध

गाय का दूध बच्चे को कब और किस उम्र में देना चाहिए? अक्सर देखा जाता है की जब एक महिला माँ बनती है तो उसको ये तो पता होता है की बच्चे को ब्रेस्टफीड यानी की माँ का दूध छह महीने तक दिया जाता है, क्योकि माँ के दूध में सभी जरुरी पोषक तत्व पाए जाते है जो बच्चे को अंदर से मजबूत बनाते है। पर क्या आप लोगो को ये पता है की बच्चे को गाय का दूध कब और किस उम्र में से देना चाहिए? अगर आप किसी बड़े- बूढ़े से पूछेंगे तो वो आपको कहेगे की छह महीने के बाद आप बच्चे को गाय का दूध पिला सकती है। पर जब आप एक पेडिअट्रिशन (बच्चो का चिकित्सक) से पूछेंगे तो वो आपको बतायेगे की गाय का दूध एक बच्चे के लिए कब और किस उम्र में लाभदायी होता है। माँमबेबी कार्नर के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे की गाय का दूध बच्चो को कब और किस उम्र में देना चाहिए और कितनी मात्रा में देना चाहिए?

बच्चे को गाय का दूध किस उम्र में देना चाहिए?

cow milk

गाय के दूध में बहुत ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, इसीलिए डॉक्टर सलाह देते है की जब बच्चा एक साल से ऊपर हो जाए तभी आपको बच्चे को गाय का दूध देना चाहिए, क्योकि एक साल से कम उम्र के बच्चो का पाचन तंत्र सही से नहीं बन पाता है। जानकारी के लिए पढ़े-ब्रैस्ट फीड कैसे बढ़ाये? | Breastfeed kaise badhaye? अगर आप एक साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध देते है तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है, जैसे की नीचे दिखाया गया है।

  1. बच्चे की किडनी में दबाव पड़ सकता है।
  2. बच्चे में मोटापे की शिकायत आ सकती है।
  3. आयरन की कमी आ सकती है।

इसलिए बच्चा जब 1 साल से ऊपर हो जाए तभी बच्चे को गाय का दूध पिलाना चाहिए। 1 साल से ऊपर के बच्चों का पाचन तंत्र सही हो जाता है जो दूध को सही से पचा सकता है।

आयरन की कमी के लक्षण

अगर आपके बच्चे में आयरन की कमी हैं तो आपको बच्चे में कुछ लक्षण दिख सकते है जैसे की-

  • स्किन (त्वचा ) में पीलापन
  • भूख ना लगना
  • पतलापन
  • कमजोरी
  • सिर में दर्द

-बच्चे को पानी कब से दे? | Baccho ko pani kab se de?

बच्चे को गाय का दूध कैसे पिलाना चाहिए?

boiling cow milk

हम आपको बताना चाहेंगे कि गाय का दूध बच्चे को कैसे पिला सकते हैं, जब भी आप बच्चे को गाय का दूध दे सबसे पहले आप दूध को अच्छे से उबालकर गर्म करके ही पिलाएं। आपको यह बात याद रखनी है कि गाय के दूध में आपको बिल्कुल भी पानी नहीं मिलाना है, क्योंकि गाय के दूध में बहुत प्रोटीन होता है पानी मिलाने से उसका प्रोटीन कम हो सकता है, इसीलिए गाय का दूध बच्चे को ऐसे ही गर्म करके पिलाये। ये भी पढ़े-बच्चों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खिलाए? Baccho ki immunity power kaise badhaye?

गाय का दूध बच्चे को कितनी मात्रा में देना चाहिए?

milk

जब बच्चा ब्रेस्टफीड यानी कि मां का दूध या फार्मूला मिल्क पी रहा होता है तो उसको गाय का दूध पहले स्वाद में अजीब लगेगा, इस चीज को आप को धीरे-धीरे आदत में लाना होगा। आपको पहले बच्चे को थोड़ा-थोड़ा करके गाय का दूध पिलाना होगा, पहले उसकी आदत बनानी होगी फिर आपको दूध की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ानी होगी, इससे बच्चे को एकदम से माँ के दूध से हटकर गाय के दूध में आने में हो सकता है थोड़ा सा समय लग जाए पर बच्चे की आदत बन जाती है। आपको बच्चे को किस उम्र में कितनी मात्रा में गाय का दूध पिलाना चाहिए आइये देखते है-

  • अगर आपका बच्चा 1 से 2 साल के बीच में हो तो आप बच्चे को 24 घंटे में 400ml से ज्यादा दूध ना पिलाएं।
  • जब आपका बच्चा 2 से 3 साल के बीच में हो जाता है तो आप दूध की मात्रा को बढ़ाकर 500ml से 600ml तक भी कर सकते हैं।
  • फिर 3 साल से ऊपर के बच्चों को आप 600ml से 800ml तक दूध पिला सकते हैं।

ये भी पढ़े-जानिए बच्चो को शहद कब और किस उम्र में दे? | Jaanie bachcho ko shahad kab aur kis umr mein de?

गाय के दूध से क्या नुकसान होता है?

gaay ka doodh

जब बच्चा एक साल से ऊपर का हो जाता है तो अक्सर उसे कोई भी नयी खाने पीने की चीज़ कभी फायदा करती है या कभी नुक्सान करती है, ऐसा इसलिए होता है क्योकि बच्चे का पाचन तंत्र नया नया डेवलप हुआ होता है जिससे कई चीज़े बच्चा पचा नहीं पाता हैं। हर एक चीज के कुछ फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं जैसे कि कुछ बच्चों को गाय के दूध से एलर्जी भी हो सकती है अगर आपके बच्चे को गाय के दूध से नुकसान हो रहा है तो आपको अपने बच्चे के शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देंगे जो कि नीचे दिए गए हैं।

  • उल्टी आना
  • बार बार पॉटी आना
  • आयरन की कमी
  • पेट में दर्द बना रहना
  • तबीयत ठीक ना रहना
  • पेट संबंधी समस्या

नोट:- बच्चे को गाय का दूध अच्छे से उबालकर ही पिलाना चाहिए। अगर आपके बच्चे में ऊपर दिए गए कुछ भी लक्षण गाय के दूध देने के बाद दिख रहे हैं तो आपको तुरंत गाय का दूध बंद कर देना है और डॉक्टर की सलाह लेनी है। ये भी पढ़े-प्रोटीन युक्त सेरेलक बच्चो के लिए घर पर कैसे बनाये? Cerelac kaise banaye?

गाय के दूध के क्या फायदे होते हैं

गाय के दूध के फायदे

बच्चों के लिए गाय का दूध सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, बस आपको ये पता होना चाहिए कि बच्चों को कब और किस उम्र में गाय का दूध देना चाहिए? अगर आपका बच्चा 1 साल से कम उम्र का है तो आप बच्चों को गाय का दूध बिलकुल भी ना दे ये आपके बच्चे को नुकसान पंहुचा सकता है। आप अपने बच्चे को माँ का दूध या तो फार्मूला मिल्क दे सकते हैं। अगर आपका बच्चा एक साल से ऊपर का हो गया है तो आप बच्चे को गाय का दूध पिला सकते है, क्योकि जब बच्चा एक साल से ऊपर का हो जाता है तो उसको गाय का दूध फायदेमंद साबित होता है, तो आइए गाय के दूध के क्या-क्या फायदे होते हैं जानते हैं-

  • हाड़ियाँ मजबूत होती है
  • दांतों का सही विकास होता है
  • मानसिक और शारीरिक विकास बहुत अच्छा होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है

महत्वपूर्ण जानकारी-बच्चों में मोबाइल के प्रति बढ़ती रुचि समस्या एवं निदान

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या 10 महीने के बच्चे को गाय का दूध दे सकते हैं?

नहीं आप बच्चे को 12 माह से पहले गाय का दूध बिलकुल भी ना पिलाये। बच्चा 12 माह से पहले गाय का दूध पचा नहीं पायेगा। अगर आप 12 माह से पहले बच्चे को गाय का दूध पिलाते है तो समय के साथ- साथ बच्चे में मोटापे की शिकायत और आयरन में कमी आ सकती है। आप बच्चे को गाय का दूध से बनी हुई चीज़े खिला सकती है।

कितने साल तक बच्चे को मां का दूध पीना चाहिए?

बच्चे को 6 महीने तक सिर्फ और सिर्फ माँ का दूध ही पीना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा आप बच्चे को 1 साल तक माँ का दूध पिला सकते है, उसके बाद आप बच्चे को गाय का या अन्य दूध दे सकते हैं।

18 महीने के बच्चे को कितनी बार दूध पिलाना चाहिए?

18 महीने के बच्चे को सुबह और शाम या सोने से पहले दूध पिलाना चाहिए।

नवजात शिशु को कौन सा दूध पिलाना चाहिए?

नवजात को हमेशा माँ का दूध ही पिलाना चाहिए, अगर किसी कारणवश माँ का दूध नहीं बनता हैं तो आप डॉक्टर की सलाह से नवजात को फार्मूला मिल्क दे सकते है।

2 महीने के बच्चे को गाय का दूध पिलाना चाहिए?

2 महीने के बच्चे को गाय का दूध बिलकुल भी ना पिलाये, 2 महीने के बच्चे को सिर्फ और सिर्फ माँ का दूध यानी ब्रेटफीड या फार्मूला मिल्क ही पिलाये। बच्चे को एक साल से पहले गाय का दूध ना पिलाये।

मैं शिशु को गाय का दूध कब दे सकता हूं?

आप शिशु को गाय का दूध 12 महीने के बाद दे सकते है, जब बच्चा एक साल का हो जाता है तो वह गाय का दूध अच्छे से पचा सकता है, इसलिए बच्चे को एक साल के बाद ही गाय का दूध पिलाये। आगे पढ़े-बच्चे को ठोस आहार कब से देना चाहिए? | Bacche ko thos aahar kab se dena chahiye?

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

बेबी केयर

Diwali 2023: बच्चों के लिए सुरक्षित दिवाली कैसे मनाएं?

Diwali 2023 दिवाली, रोशनी, उत्सव, खुशी का त्योहार है। यह परिवारों के लिए एक साथ आने और खूबसूरत यादें बनाने का एक विशेष अवसर है।

· 8 मिनट पढ़ें

बेबी केयर

बच्चो को स्कूल के लंच बॉक्स में क्या दे सकते है?

बच्चो को स्कूल के लंच बॉक्स में क्या दे सकते है- जब बच्चा पहले दिन स्कूल जाता है तो ये पल हर एक माता पिता के लिए बहुत खास होता है।

· 10 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon