मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

मॉम

लेवोसेटिरिज़िन प्रेगनेंसी में ले सकते है? Levocetirizine in pregnancy

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: अपडेट: 4 मिनट पढ़ें

levocetirizine

संक्षेप में · Summary

लेवोसेटिरिज़िन -जब शरीर में खुजली तथा अन्य ऐलर्जिक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न हो जाती है, तब हम लेवोसेटिरिज़िन प्रयोग में लाते है।

लेवोसेटिरिज़िन प्रेगनेंसी के दौरान ले सकते है या नहीं? ये सब देखते हुए MomBaby Corner ने इस लेख को लिखा है, प्रत्येक व्यक्ति को levocetirizine के बारे में डिटेल में पता होना चाहिए।

लेवोसेटिरिज़िन क्या है? What is levocetirizine?

शरीर में खुजली तथा अन्य ऐलर्जिक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न हो जाती है तब हम लेवोसेटिरिज़िन प्रयोग में लाते है। लेवोसेटिरिज़िन एंटीहिस्टेमिन दवाओं के ग्रुप से सम्बन्ध रखता है। यह एक एलर्जिक प्रतिक्रिया के दौरान शरीर में उठने वाले पदार्थ (हिस्टेमिन) को अवरुद्ध करता है। लेवोसेटिरिज़िन सिरप और टेबलेट दोनों रूपों में आती है। जब आप अपने डॉक्टर के पास जायेगे और अपनी एलर्जी के बारे में बतायेगे तो डॉक्टर आपसे आपकी उम्र और हेल्थ कंडीशन के बारे में पूछेंगे फिर डॉक्टर आपकी खुराक निर्धारित करेंगे, क्योकि ये दवा बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी ले सकते है । levocetirizine का प्रयोग आप हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह से ही करे।

लेवोसेटिरिज़िन टेबलेट हम क्यों प्रयोग में लाते है?

शरीर में एलर्जी की वजह से कुछ लक्षण दिखते है जैसे की -

  • जल्दी जल्दी या बार बार छींक का आना
  • शरीर में पित्ती होना
  • नाक का बहना
  • आंख या नाक में खुजली होना
  • शरीर में खुजली होना

आपको किसी एलर्जी की वजह से ये लक्षण देखने को मिल रहे है तो आप डॉक्टर की सलाह से levocetirizine का प्रयोग कर सकते है।

लेवोसेटिरिज़िन के फायदे

लेवोसेटिरिज़िन से आपको अपने शरीर की खुजली और कोई अन्य एलर्जी से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। ये दवा आप बच्चो, बुजुर्गो या किसी भी उम्र के व्यक्ति को दे सकते है।

लेवोसेटिरिज़िन के साइड इफ़ेक्ट

हर दवा के कोई न कोई साइड इफ़ेक्ट होते है। लेवोसेटिरिज़िन के भी कुछ साइड इफ़ेक्ट होते है इसलिए कहा जाता है की कोई भी दवा प्रयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है। लेवोसेटिरिज़िन के साइड इफ़ेक्ट कुछ इस तरह है-

  • कब्ज़ होना
  • थकान होना
  • नींद ज्यादा आना
  • बुखार आना
  • मुँह का सूखना
  • दस्त आना
  • साइनस में दर्द
  • कान में संक्रमण का होना
  • उलटी आना
  • पेशाब कम आना
  • चेहरे में सूजन
  • आँख से धुंधला दिखना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • पेशाब में खून का आना
  • पेशाब करते समय परेशानी होना

क्या लेवोसेटिरिज़िन टेबलेट प्रेगनेंसी में ले सकते है?

एक बात का ध्यान रहे जब भी आप लेवोसेटिरिज़िन या कोई भी दवा ले तो डॉक्टर की सलाह से ही ले, वैसे तो प्रेगनेंसी के समय कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना ना ले। क्योकि आपके अंदर एक जान और भी पल रही होती है तो आपको बहुत ध्यान रखना है की कोई दवा जब तक डॉक्टर न बोले आपको नहीं लेनी है।

क्या स्तनपान कराने वाली महिला लेवोसेटिरिज़िन टेबलेट का प्रयोग कर सकती है

स्तनपान कराने वाली महिला लेवोसेटिरिज़िन टेबलेट का प्रयोग कर सकती है, पर इसमें भी आपको डॉक्टर की सलाह लेनी अनिवार्य है। कोई भी दवा बिना डॉक्टर के परामर्श से न खाये।

लेवोसेटिरिज़िन के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह

  1. बुजुर्गों को लेवोसेटिरिज़िन का प्रयोग डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए।
  2. आप सोने वाले हो तो उस समय इस दवा को लीजिये, क्योंकि इस दवा से आपको बहुत नींद आ सकती है।
  3. लेवोसेटिरिज़िन लेने से आपको कोई एलर्जी दिख रही है तो लेवोसेटिरिज़िन को ना ले
  4. कोई महिला प्रेगनेंट है या प्रेगनेंसी प्लान कर रही है या स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) करा रही हैं तो लेवोसेटिरिज़िन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  5. लेवोसेटिरिज़िन लेने से नींद का एहसास होता है। इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले ये दवा ना ले जैसे कोई मशीन ना चलाये, ड्राइव ना करे इत्यादि।
  6. लेवोसेटिरिज़िन के साथ अलकोहल का सेवन ना करें इसमें आपको बहुत हानि हो सकती है।
  7. आपको मिर्गी आती है या दौरे आते है तो आपको ये दवा डॉक्टर की सलाह से ही लेनी है क्योकि इसकी खुराक ऐसे समय पर कम हो जाती है।

लेवोसेटिरिज़िन की खुराक कितनी होनी चाहिए?

लेवोसेटिरिज़िन टेबलेट और सिरप दोनों तरह से आती है। बच्चो को सिरप देना सही होता है क्योकि छोटे बच्चे टेबलेट नहीं ले सकते है। हम आपको बतायेगे किसको कितनी मात्रा में लेवोसेटिरिज़िन लेनी चाहिए।

उम्र १८ से ६४ - प्रतिदिन ५ मिलीग्राम टेबलेट

उम्र १२ महीने से १७ साल -प्रतिदिन ५ मिलीग्राम टेबलेट

उम्र ६ से ११ साल - आधी टेबलेट

६ महीने से लेकर ५ साल तक के बच्चो को सिरप दिया जाता है

६५ से अधिक उम्र वालो को levocetirizine का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि बढ़ती उम्र के साथ उनके गुर्दे सही से काम नहीं करते है।

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

मॉम

स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

स्तन कैंसर एक ऐसा विषय है जो कई महिलाओं के दिलों में डर पैदा कर देता है, और इसके अच्छे कारण भी हैं। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है.

· 12 मिनट पढ़ें

मॉम

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) क्या होता है? -जानिये हिंदी में

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद उनके अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

· 7 मिनट पढ़ें

मॉम

बेटियों के लिए 5 उपयोगी सरकारी योजना लिस्ट | Government schemes for daughters in Hindi

बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए अब हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाए जारी कर दी गयी है। सरकारी योजना की मदद से हम अपनी बेटियों को उच्च

· 7 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon