मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

मॉम

बेटियों के लिए 5 उपयोगी सरकारी योजना लिस्ट | Government schemes for daughters in Hindi

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: अपडेट: 7 मिनट पढ़ें

Sarkari yojana

संक्षेप में · Summary

बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए अब हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाए जारी कर दी गयी है। सरकारी योजना की मदद से हम अपनी बेटियों को उच्च

बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए अब हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाए जारी कर दी गयी है। इन सरकारी योजना की मदद से हम अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दे सकते है और अच्छी शादी कर सकते है। हमारी बेटियां अब आगे बढ़ सकेगी।

कुछ लोगो को अभी भी इन सरकारी योजना के बारे में ज्यादा नहीं पता है। इसलिए माँमबेबी कार्नर ने इस आर्टिकल को लिखा है जिसकी मदद से लोगो को अपनी बेटियों के लिए कुछ सरकारी योजनाओं के बारे में डिटेल में पता चल सके तो आइये देखते है कुछ 5 बेटियों के लिए सरकारी योजनाए।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारम्भ केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है। यह एक छोटी बचत योजना है, यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कम्पैन के अंतर्गत जारी की गयी थी। सुकन्या समृद्धि योजना में पहले आपको एक खाता खुलवाना होगा, खाता किसी पोस्ट ऑफिस या किसी भी सरकारी बैंक में खुलवाया जा सकता है। यह खाता आप अपनी बेटी की 10 वर्ष की आयु से पहले खुलवा सकते है।

खाते में आप न्यून्तम 250 रूपए और अधिकतम डेढ़ लाख रूपए निवेश कर सकते है। यह निवेश आपकी बिटियाँ की उच्च शिक्षा और शादी में काम आएगा, और जब बिटियाँ 18 वर्ष की हो जाएगी तो बिटियाँ की उच्च शिक्षा और शादी में आपको परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी, क्योकि जब बेटी 10वी पास कर लेगी तो वो अपने खाते से 50% पैसा निकाल सकती है, जिससे उसकी आगे की पढाई अच्छे से हो सके। और जब बिटिया 21 वर्ष की होगी तो उसका खाता मेच्योर हो जायेगा, क्योकि यह योजना 21 साल में मेच्योर हो जाती है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा नहीं लगाना चाहते है उनके लिए सुकन्या समृद्धि योजना बहुत लाभदायी होगी।

आवश्यक बाते

  • बिटिया के जन्म से लेकर 10 साल की आयु से पहले ये खाता खुलवाना होता है।
  • हर एक बालिका के नाम पर सिर्फ एक खाता होगा।
  • यह योजना का लाभ घर की दो बेटियां ही उठा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के क्या लाभ है?

इस योजन में आपको 7.6% की दर से व्याज मिलेगा और साथ ही साथ आपको इनकम टैक्स में 80Cका फायदा भी मिलेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले एक खाता खुलवाए यह खाता आप किसी पोस्ट ऑफिस या किसी सरकारी बैंक की अधिकृत शाखा में खुलवाए।
  • इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा और फॉर्म में जरुरी जानकारी भरे।
  • फॉर्म भरने के बाद बेटी की कुछ जरुरी दस्तावेज लगाए जैसे की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र इत्यादि साथ ही साथ माता पिता के भी पहचान पत्र लगेंगे।

ये भी पढ़े click here

लाडली लक्ष्मी योजना

बालिकाओं के प्रति सही सोच ना रखने वाले और लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ये लाडली लक्ष्मी योजना 1 अप्रैल 2007 में शुरू की थी। इस योजना के तहत बेटी के नाम पर वार्षिक 6 हज़ार रुपये 5 वर्षो तक मध्य प्रदेश सरकार लाडली लक्ष्मी योजना में जमा करेगी।

लाडली लक्ष्मी योजना के क्या लाभ है?

जब बिटियाँ पढाई करने लगेगी तो कुछ इस तरह से पैसो का भुगतान किया जायेगा-

कक्षा 6 में 2000 रुपये और

कक्षा 9वी में 4000 रुपये

कक्षा 11वी में 6000 रुपये

कक्षा 12वी में 6000 रुपये मिलेंगे

इस योजना के अंतर्गत बेटी को 1 लाख रुपये उसके 21 वर्ष की होने पर और 12वी की परीक्षा में सम्मलित होने में दिया जायेगा। यहाँ एक बात का ध्यान रखना है की बेटी की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए। इस योजना का लाभ वही माता - पिता उठा सकते है जो सरकार को टैक्स नहीं दे रहे, यानी हम कह सकते है की जो लोग गरीबी रेखा से भी नीचे आते है उन्ही को इस योजना का लाभ मिलेगा।

लाडली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे आवेदन करे?

  • इस योजना के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।
  • फॉर्म में बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता पिता का आधार कार्ड, और सारी जरुरी जानकारी भर कर नज़दीकी आंगनवाड़ी में जाकर जमा कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है।

बालिका समृद्धि योजना

इस योजना का शुभारम्भ भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 1997 में किया गया था। इस योजना का मूल उदेश्य यह था की बालिकाओं के लिए सही सोच रखना और बालिकाओं को स्कूल और रोजगार मेंआगे बढ़ाना।

इस योजना के तहत बेटी के जन्म में बेटी के नाम पर 500 रुपये की धनराशि बेटी को दी जाएगी। इसके अलावा बेटी को स्कॉरशिप भी दी जाएगी, जिन बेटियों का जन्म 15 अगस्त 1997 के बाद हुआ है वो इस योजना का लाभ उठा सकती है और इस योजना का लाभ घर की दो बेटियां ही उठा सकती है। बेटियों को पैसा कुछ इस तरह से मिलेगा-

कक्षा 1 से 3 में 300रुपये प्रत्येक वर्ष

कक्षा 4 में 400रुपये प्रत्येक वर्ष

कक्षा 5 में 600रुपये प्रत्येक वर्ष

कक्षा 6 से 7 में 700रुपये प्रत्येक वर्ष

कक्षा 8 में 800रुपये प्रत्येक वर्ष

कक्षा 9 से 10 में 1000रुपये प्रत्येक वर्ष मिलेगा

बालिका समृद्धि योजना के क्या लाभ है?

  • बेटी के जन्म पर 500 रुपये गिफ्ट के तौर में मिलेंगे।
  • बेटी की पढाई के लिए कक्षा 1 से लेकर 10वी तक स्कॉर्लरशिप मिलेगी।
  • इस योजना का लाभ गांव में रहने वाले और शहर में रहने वाले दोनों तरह के लोग उठा सकते है।

बालिका समृद्धि योजना के लिए कैसे आवेदन करे ?

  • आपको इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक फॉर्म भरना होगा जो आपको आंगनवाड़ी से आसानी से मिल जायेगा।
  • फॉर्म में जरुरी जानकारी भरकर जमा कर दे।
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता पिता की जानकारी भर कर नज़दीकी आंगनवाड़ी में दे।

मुख्य मंत्री राजश्री योजना

इस योजना का शुभारम्भ राजस्थान सरकार के द्वारा 1 जून 2016 को किया गया था। इस योजना का उदेश्य है बेटियों की मृत्यु दर को रोकना, बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना उन्हें सशक्त बनाना है।

मुख्य मंत्री राजश्री योजना के क्या लाभ है?

इस योजना के अंतर्गत जब किसी बेटी का जन्म होता है तो उसके जन्म से लेकर 12वी कक्षा तक और बेटी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए राजस्थान सरकार 50,000 रूपए बेटी के माँ और बाप को देती है। इस धनराशि को कुछ इस तरह से दिया जायेगा -

2,500 रूपए बिटियाँ के जन्म के समय मिलेगा

2,500 रूपए एक साल के टीकाकरण होने पर

4,000 रूपए कक्षा 1st में प्रवेश के समय

5,000 रूपए कक्षा 6वी में प्रवेश के समय

11,000 रूपए कक्षा 10वी में प्रवेश के समय

25,000 रूपए कक्षा 12वी पास करने पर

इस योजना का लाभ वही उठा पाएंगे जिनका जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ है।

आवश्यक बात

इस योजना में थोड़ा बदलाव आया है अब इस योजना के तहत बाकी किश्तों का लाभ उठाने के लिए भामाशाह कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। यह भामाशाह योजना राजस्थान सरकार के द्वारा 2014 में आरम्भ की गयी थी। इस योजना के तहत परिवार के बैंक खाता महिलाओं के नाम पर खोले जायेगे और सरकार द्वारा मिलने वाला भुगतान सीधे उनके खाते में भेजा जायेगा।

मुख्य मंत्री राजश्री योजना के लिए कैसे आवेदन करे?

  • जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है उनको सरकारी अस्पताल से संपर्क करना होगा।
  • आप मुख्य मंत्री राजश्री योजना की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते है।

कन्या सुमंगला योजना

इस योजना का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा किया गया था। इस योजना का उद्देश्य है बेटियों को उच्च शिक्षा मिल सके और बेटी के जन्म से लेकर उसकी शादी तक का खर्चा राज्य सरकार के द्वारा होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2019 में या उसके बाद हुआ हो।

आवश्यक बात

  • जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वो उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिए।
  • कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने लिए आवेदक की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ घर की सिर्फ दो बेटियां ही उठा सकती है।

कन्या सुमंगला योजना के क्या लाभ है ?

इसमें आपको बेटी की पढाई से लेकर बेटी की शादी तक का पैसा कुछ इस तरह से मिलेगा-

2,000 रुपये बिटियाँ के जन्म पर मिलेगा

1,000 रुपये बिटियाँ के सम्पूर्ण टीकाकरण में मिलेगा

2,000 रुपये कक्षा 1st में जाने पर

2,000 रुपये कक्षा 6वी में जाने पर

3,000 रुपये कक्षा 9वी में जाने पर

5,000 रुपये बिटियाँ के 10वी और 12वी पास के बाद ग्रेजुएट डिग्री के लिए या 2 साल के डिप्लोमा के लिए मिलेंगे ।फिर आखिरी किश्त बेटी की शादी में मिलेगी।

कन्या सुमंगला योजना के लिए कैसे आवेदन करे ?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।
  • फॉर्म मर जरुरी जानकारी जैसे की नाम, पता , मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, इत्यादि भर कर और जरुरी दस्तावेज लगाकर ऑनलाइन भेज सकते है।

आगे पढ़े- UP Bhagya Lakshmi Yojana

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

मॉम

स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

स्तन कैंसर एक ऐसा विषय है जो कई महिलाओं के दिलों में डर पैदा कर देता है, और इसके अच्छे कारण भी हैं। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है.

· 12 मिनट पढ़ें

मॉम

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) क्या होता है? -जानिये हिंदी में

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद उनके अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

· 7 मिनट पढ़ें

मॉम

लेवोसेटिरिज़िन प्रेगनेंसी में ले सकते है? Levocetirizine in pregnancy

लेवोसेटिरिज़िन -जब शरीर में खुजली तथा अन्य ऐलर्जिक प्रतिक्रियाएं उत्पन्न हो जाती है, तब हम लेवोसेटिरिज़िन प्रयोग में लाते है।

· 4 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon