मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

प्रेग्नेंसी वीक ट्रैकर · Pregnancy Week Tracker

आज आपकी गर्भावस्था कितने सप्ताह की है, डिलीवरी डेट कब है और इस सप्ताह शिशु का कितना विकास हुआ है, जानें।

किस तारीख़ से गिनें?

पता न हो तो 28 रहने दें।

तारीख़ चुनें और इस सप्ताह शिशु का विकास यहाँ दिखेगा।

यह कैसे निकाला जाता है?

आख़िरी पीरियड के पहले दिन में 280 दिन (40 सप्ताह) जोड़ने से अनुमानित डिलीवरी डेट मिलती है। अगर आपकी साइकिल 28 दिन से अलग है, तो उतने दिन आगे-पीछे किए जाते हैं। अगर आपके पास स्कैन या डॉक्टर की दी हुई डिलीवरी डेट है, तो उसी को चुनें, क्योंकि वह आम तौर पर ज़्यादा सटीक होती है।

बहुत कम बच्चे ठीक अनुमानित तारीख़ पर पैदा होते हैं; ज़्यादातर कुछ सप्ताह पहले या बाद में आते हैं।

अपनी तारीख़ के हिसाब से आगे की जानकारी के लिए हमारे प्रेग्नेंसी लेख और डिलीवरी डेट कैलकुलेटर भी देखें।

ज़रूरी बातें

  • हफ़्ते की गिनती आख़िरी पीरियड के पहले दिन से होती है और पूरे हुए सप्ताह गिने जाते हैं। इसलिए 5 सप्ताह का मतलब 5 सप्ताह पूरे, छठा सप्ताह चल रहा है।
  • शिशु की लंबाई और फल/सब्ज़ी की तुलना औसत है (स्रोत: NHS)। हर शिशु अलग होता है। अलग-अलग स्रोतों में थोड़े अलग आँकड़े मिलते हैं, इसलिए अपने स्कैन की रिपोर्ट और डॉक्टर की बात को ही सही मानें।
  • तिमाही की सीमाएँ अलग किताबों में 12 से 14 सप्ताह के बीच थोड़ी अलग मानी जाती हैं। यहाँ 14वें और 28वें सप्ताह से अगली तिमाही गिनी गई है।
  • ख़तरे के संकेतों की सूची आम तौर पर बताए जाने वाले लक्षणों की है। यह पूरी नहीं है और डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं।

स्रोत · Sources

  1. NHS (Best Start in Life): Week-by-week guide to pregnancy · सप्ताह 4 से 40 की लंबाई और विकास
  2. स्वास्थ्य मंत्रालय: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA)
  3. PIB / स्वास्थ्य मंत्रालय: National Immunisation Schedule (गर्भवती के लिए Td)

इन स्रोतों से जानकारी आख़िरी बार 15 नवंबर 2026 को मिलाई गई। स्वास्थ्य मंत्रालय या डॉक्टर के नए निर्देश अलग हो सकते हैं; ऐसे में उन्हीं को मानें। यह टूल अभी किसी चिकित्सक द्वारा समीक्षित नहीं है।