मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

बेबी केयर

बच्चों में मोबाइल के प्रति बढ़ती रुचि समस्या एवं निदान

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: अपडेट: 6 मिनट पढ़ें

baby addicted with mobile

संक्षेप में · Summary

आजकल के बच्चो को मोबाइल के प्रति बढ़ती रूचि ये एक सोचने का विषय बन गया है। अधिकतर माता- पिता बच्चे की इस आदत से बहुत परेशान रहते है.

आजकल के बच्चो को मोबाइल के प्रति बढ़ती रूचि ये एक सोचने का विषय बन गया है। अधिकतर माता- पिता बच्चे की इस आदत से बहुत परेशान रहते है, क्योकि बच्चा हर वक़्त फोन ही देखता रहता है, और जब तक फ़ोन ना मिले खाना भी नहीं खाता। ये आदते बच्चो के मानसिक विकास पर बहुत असर डालती है, इसलिए हमें जरुरी है की हम अपने बच्चो को फ़ोन से दूर रखने के उपाय सोचे।

माँमबेबी कार्नर के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे बच्चो को मोबाइल फोन से दूर रखने का सबसे आसान और बेहतरीन उपाय तो आइये देखते है।

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का सबसे आसान और बेहतरीन उपाय

ignore mobile phone infrant of your child

हम माता - पिता पहले खुद से ही बच्चो को मोबाइल फ़ोन देते है फिर कुछ दिन में जब बच्चा फ़ोन का लती बन जाता है तो हम परेशान होने लगते है, इसलिए बच्चो के सामने मोबाइल फ़ोन प्रयोग ना करे। बच्चो के साथ थोड़ा समय बिताये उनसे बात करे उन्हें सही गलत समझाएं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे बच्चा कुछ दिन में ही फोन की आदत छोड़ देगा। ।

एप्लीकेशन लॉक (app lock)

app lock

आजकल ऑनलाइन फ्री App lock आते है जो आप अपने फ़ोन में फ्री डाउनलोड कर सकते है इसके लिए आप फ़ोन के play store में जाइये और वहां applock लिख कर खोजिये तो कई सारे फ्री applock आते है। वहां से फ्री applock डाउनलोड करिये और पासवर्ड को सेट करिये। जो भी एप्लीकेशन आपको लॉक करना है उसमे पासवर्ड डालिये और जब भी आप उस एप्लीकेशन को खोलेंगे तो आपसे पासवर्ड मांगेगा जो आपको ही पता होगा आपके बच्चे को नहीं।

आजकल बच्चे फ़ोन से इधर उधर कॉल लगाते है जोकि ठीक नहीं है इसलिए कॉल में भी लॉक लागए। हम माता-पिता को जरूरी है कि अपने फोन पर एप्लीकेशन लॉक लगाएं जो पासवर्ड से खुलेगा। जब बच्चा फ़ोन लेगा और कोई कार्टून या संगीत वाले चैनल को नहीं खोल पाएगा तो वह समझ जाएगा कि यह फोन नहीं चलेगा तो खुद से ही फोन रख देगा। आप भी ऐसा दिखाएं कि फ़ोन में ये क्या हो गया है, फोन में यह क्या मांग रहा है तो बच्चे को लगेगा कि लगता है फोन में ही कोई गड़बड़ी है। ऐसा कुछ दिन करेंगे तो बच्चा खुद से ही फ़ोन की आदत छोड़ देगा।

आवश्यक बात आपको अपने बच्चे के सामने फ़ोन प्रयोग नहीं करना है।

जरूर पढ़े- Teachers Day 2022 : छोटे बच्चो के लिए टीचर्स डे पर कुछ टिप्स

बच्चो को मोबाइल से दूर रखने के कुछ और बेहतरीन उपाय

बच्चे को मोबाइल से दूर रखने के हम कुछ और भी उपाय बता रहे हैं, आप वह भी फॉलो करिए जैसे कि-

बच्चे के साथ समय बिताएं

हमें अपने बच्चो के साथ रोज़ाना थोड़ा समय बितानां चाहिए और उनसे उनके स्कूल और दोस्तों के बारे में पूछे, सब कैसा चल रहा है और उनको अच्छी- अच्छी बाते बताये जिससे बच्चा अच्छा महसूस करेगा।

बच्चे को टहलाने लेकर जाएं

जब बच्चा सो कर उठे उसे टहलाने लेकर जरूर जाए और टहलते टहलते उनको पेड़ पोधो और चिड़ियों के बारे में बताये, जिससे बच्चो का मानसिक विकास अच्छा होगा।

बच्चे के लिए रोज़ाना कुछ अच्छा snacks बनाये

जब बच्चा मोबाइल फ़ोन की जिद्द करे तो आप उनके लिए उनका फेवरेट snacks बनाये और उनका दिमाग किसी और चीज़ में लगाए जिससे बच्चा फ़ोन के बारे में भूल जाए।

बच्चे के साथ डांस करे

बच्चो के साथ कभी- कभी डांस और पार्टी जैसा माहौल बनाये, जिससे बच्चे का आपसे प्यार बढ़ेगा।

बच्चे को रोज़ाना कहानियां सुनाये

बच्चो को सोते समय नई नई कहानियां सुनाये जिससे बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास अच्छा होगा ।

जरूर पढ़े- बच्चो के लिए 5 प्रेरणादायक हिंदी कहानियां | Short Inspirational Stories for kids in Hindi

बच्चों के साथ खेले

बच्चो के साथ थोड़ा समय निकाल कर उनके साथ खेले उनको दोस्त की कमी महसूस नहीं होगी।

बच्चों के सामने मोबाइल का प्रयोग ना करे

BABY WITH MOBILE

हम माता पिता को बच्चो के सामने मोबाइल फ़ोन प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर हम ही उनके सामने लगातार फ़ोन में लगे रहेंगे तो वो हमें ही कॉपी करेंगे और वो भी फ़ोन के लती हो जायेगे। बच्चा जो घर में माता पिता को करते देखता है वही सीखता है इसलिए बच्चे के सामने फ़ोन ना निकाले।

ये पढ़े- हिंदी वर्णमाला बच्चो को कैसे सिखाये? Hindi Alphabet

बच्चो को ज्यादा मोबाइल देखने से क्या समस्या आ सकती है?

baby with mobile

बच्चों को ज्यादा मोबाइल नहीं देखना चाहिए जो बच्चे बहुत ज्यादा मोबाइल फ़ोन चलाते हैं उनके साथ कुछ समस्याएं आ सकती हैं जैसे की-

आंखों का कमजोर होना

मोबाइल फ़ोन से निकलने वाली रेडिएशन बच्चो की आँखों के लिए नुकसानदेह है। ज्यादा मोबाइल प्रयोग करने से बच्चो की आँखों में जल्दी चश्मा लग जाता है और आँखों में बहुत दबाव पड़ने के कारण बच्चा ज्यादातर कमज़ोर रहता है। इसलिए छोटे बच्चो को आधा घंटे से ज्यादा फ़ोन ना देखने दे।

नींद में कमी

जो बच्चे बहुत ज्यादा मोबाइल चलाते है और गाने सुनते है तो उनको जल्दी नींद नहीं आती है, जिससे उनको नींद ना आने की बीमारी लग सकती है।

किसी काम में रुचि ना दिखाना

मोबाइल में ज्यादा लगे रहने से बच्चे के अंदर के हुनर को आप बाहर नहीं ला पाएंगे क्योकि बच्चा किसी भी काम में रूचि नहीं दिखा पायेगा जिससे बच्चा पढाई में कमज़ोर रहेगा।

मानसिक विकास पर प्रभाव

जो बच्चा मोबाइल फ़ोन में ज्यादा समय व्यतीत करते है उनका दिमाग कम चलता है क्योकि वो सारा समय मोबाइल को देते है पढाई को नहीं इसलिए उनका मानसिक विकास धीमा होता है।

घरवालों से दूरी बनी रहना

जब बच्चा सारा समय मोबाइल देखने में बिताएगा तो वो घर वालो के साथ समय नहीं बिता पायेगा।

जिद्दी होना

जब बच्चा मोबाइल फ़ोन चला रहा है तब अगर आपने उसके हाथ से मोबाइल ले लिया तो वह अपना ज़िद्दी रूप दिखायेगा। वो धीरे धीरे हर चीज़ में ज़िद्द करने लगेगा ऐसे ही बच्चो का स्वभाव ज़िद्दी सा हो जाता है। इसलिए बच्चो को गलती से भी फ़ोन की लत ना लगने दे।

आगे पढ़े- 10 उपयोगी पेरेंटिंग टिप्स | 10 Parenting Tips in Hindi

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या बच्चो को मोबाइल देना चाहिए?

एक साल से काम उम्र के बच्चो को मोबाइल फ़ोन की स्क्रीन से दूर रखे। इससे बच्चे की आँख के साथ साथ मानसिक विकास पर भी असर पढ़ेगा।

कितने साल के बच्चो को मोबाइल नहीं देखना चाहिए?

1 साल से लेकर 5 साल तक के बच्चो को मोबाइल फ़ोन से बिलकुल दूर रखे।

बच्चो को किस उम्र में मोबाइल फ़ोन देना चाहिए?

बच्चे जब अपना अच्छा बुरा समझने लग जाए उस टाइम आप बच्चे को फ़ोन दे सकते है, और उम्र के हिसाब से जब बच्चे 14 साल के हो जाये तो वो समझदार हो जाते है तब आप उनको फ़ोन दे सकते है।

मोबाइल देखने से बच्चो पर क्या असर होता है?

बच्चो का मानसिक विकास सही से नहीं पाता है और बच्चा पढाई में मन नहीं लगाता है।

1 दिन में कितने घंटे मोबाइल फ़ोन चलाना चाहिए?

बच्चो को एक दिन में आधा घंटे से ज्यादा फ़ोन नहीं चलाना चाहिए, ज्यादा फ़ोन चालाने से बच्चे की आँखों पर बुरा असर पढ़ेगा।

ये पढ़े- बच्चो के चोट लगने पर कुछ घरेलू उपाय | Home remedies for children’s injuries in hindi

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

बेबी केयर

Diwali 2023: बच्चों के लिए सुरक्षित दिवाली कैसे मनाएं?

Diwali 2023 दिवाली, रोशनी, उत्सव, खुशी का त्योहार है। यह परिवारों के लिए एक साथ आने और खूबसूरत यादें बनाने का एक विशेष अवसर है।

· 8 मिनट पढ़ें

बेबी केयर

गाय का दूध बच्चे को कब और किस उम्र में देना चाहिए?

गाय का दूध -इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे की गाय का दूध बच्चो को कब और किस उम्र में देना चाहिए और कितनी मात्रा में देना चाहिए?

· 7 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon