मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

घरेलू रेसिपी

हरीरा बनाने की विधि | Harira banane ki vidhi

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट पढ़ें

harira banane ki vidhi

संक्षेप में · Summary

आज हम इस आर्टिकल में आपको हरीरा बनाने की विधि बतायेगे। हरीरा को प्रतिदिन हर मां को खाना चाहिए , ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें

आज हम इस आर्टिकल में आपको हरीरा बनाने की विधि बतायेगे। हरीरा को प्रतिदिन हर मां को खाना चाहिए , ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। हरीरा हम ज्यादातर तब बनाते हैं जब किसी महिला के बच्चा होता है तो उस महिला को खिलाया जाता है। अगर महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो उस महिला को हरीरा जरूर खाना चाहिए क्योंकि हरीरा खाने से महिला को दर्द से आराम मिलता है।

वैसे हरीरा का सेवन कोई भी कर सकता है। माना जाता है कि हरीरा को सर्दियों में खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है क्योंकि हरीरा का तासीर गर्म होता है इसलिए ठंड नहीं लगती है और सर्दियों में हरीरा बहुत फायदा करता है इसलिए इसे कोई भी खा सकता है। हरीरा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और बहुत पौष्टिक माना जाता है तो आइए जाने हरीरा कैसे बनता है -

सामग्री:

अजवाइन ½ चम्मच

सोंठ 50 ग्राम,

हल्दी पाउडर 1 चम्मच,

मखाना 50 ग्राम

बादाम. पिस्ता - 50 ग्राम ,

गुड़- 250 ग्राम

घी -100 ग्राम

किशमिश - 50 ग्राम

काजू 50 ग्राम

पिसा हुआ नारियल

और खसखस

चुटकी भर इलायची पाउडर

विधि - सबसे पहले आप एक कढ़ाई ले, और उसमें एक गिलास पानी डालें और फिर उस पानी में गुड़ डालें और गुड़ घुलने तक गर्म करें जब गुड़ पानी में अच्छी तरह से घुल जाए तो उस गुड़ के पानी को छान लें और दूसरे बर्तन पर निकाल ले जिससे गुड़ की गंदगी छन्नी में ही रह जाएगी। अब गैस में कढ़ाई रखें और उसमें घी डालें जब घी गर्म हो जाए तो उसमे अजवाइन पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, सोंठ पाउडर डालकर धीमी आंच में महक आने तक भूनें और फिर इस मिश्रण को एक कटोरी में निकाल ले। अब एक कढ़ाई ले उसमें घी डालें जब घी गरम हो जाए तो उसमे मखाना भूनें और फिर बादाम भी भूनें सारे मेंवे अलग-अलग धीमी आंच में महक आने तक भून ले ।

अब आप एक कढ़ाई लें उसमें घी डाले और उसमें खसखस डालें और हल्का भूनें फिर उसने भुना हुआ हल्दी, अजवाइन सोंठ पाउडर, जीरा पाउडर डालें जो आपने पहले भून कर रखा था और फिर उसमे गुड़ के घोल का पानी डाले जो आपने छानकर निकाला हुआ था और अंत में सारे मेंवे डाल कर उबाल आने दें, 5 मिनट अच्छे से पकाएं जब वह थोड़ा गाड़ा (thick) होने लगे तो चुटकी भर इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें आपका स्वादिष्ट हरीरा तैयार है।

ये भी पढ़े- नार्मल डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए?

टैग: #harira

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

घरेलू रेसिपी

दिवाली मिठाई : त्योहारों में बच्चो के लिए घर पर बनाए मिठाइयां- MomBaby Corner

दिवाली मिठाई रेसिपी : त्योहारों में बच्चो के लिए बनाए घर पर मिठाइयां-दिवाली में बाहर की बजाय घर पर ही मिठाई तैयार करे।

· 11 मिनट पढ़ें

घरेलू रेसिपी

बच्चों के लिए होली रेसिपीज | Baccho ke liye Holi Recipes - Holi-2022

होली 18 मार्च 2022 को है, बच्चे इस दिन बहुत आनंद उठाते हैं और कुछ दिन पहले से ही प्लानिंग करते हैं, आइए बच्चों के लिए होली रेसिपी सिखाते हैं|

· 4 मिनट पढ़ें

मॉम

स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

स्तन कैंसर एक ऐसा विषय है जो कई महिलाओं के दिलों में डर पैदा कर देता है, और इसके अच्छे कारण भी हैं। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है.

· 12 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon