मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

एक्सरसाइज

गर्भावस्था के व्यायाम | Pregnancy ke vyaayaam

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट पढ़ें

pregnancy mombabycorner

संक्षेप में · Summary

इस आर्टिकल में हम आपको Pregnancy ke vyaayaam के बारे में बतायेगे जिससे आपका शरीर नार्मल डिलीवरी के लिए तैयार हो जायेगा

गर्भावस्था में महिलाओं को फिट रहने की कोशिश करनी चाहिए। जिससे महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु दोनों ही स्वस्थ रह सके। महिलाओं को ऐसे समय में एक्टिव रहना चाहिए सुस्त बिलकुल भी नहीं रहे । Pregnancy ke vyaayaam करने से नार्मल डिलिवेरी के लिए महिला का शरीर तैयार हो जाता है। और शिशु के जन्म में होने वाले पीड़ा को भी कम करता है।

गर्भवती महिला को सप्ताह में लगभग एक बार १० मिनट के लिए Pregnancy ke vyaayaam करना चाहिए। गर्भावस्था के समय सभी तरह के व्यायाम सुरक्षित नहीं होते है । कुछ महिलाये ये सोचती है की गर्भावस्था के समय व्यायाम करना चाहिए की नहीं ? MomBaby Corner इस लेख में आपको बतायेगे की गर्भावस्था के समय में कौन कौन से व्यायाम करना चाहिए।

प्रेगनेंसी एक्सरसाइज चार्ट -Pregnancy exercise chart

टहलना (वाकिंग) -

गर्भावस्था में टहलना एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज हैं। इससे आप और आपका बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते है डॉक्टर भी आपको सुबह शाम टहलने की सलाह देते है। आपको सुबह शाम लगभग आधा घंटा टहलना चाहिए जिससे आपका शरीर नार्मल डिलवरी के लिए तैयार हो सके। आप गर्भावस्था के ९ महीने यानि जब तक डिलीवरी न हो जाये आप एक्सरसाइज जारी रख सकती है। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

स्क्वाट (उकडूँ बैठना)-

इस एक्सरसाइज से आपके शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। यह एक्सरसाइज आप एक कुर्सी या अपने पति की मदद से कर सकती है। इससे पेल्विक एरिया की शक्ति बढ़ती है। ये एक्सरसाइज शिशु के जन्म में होने वाले दर्द को कम करता है। और शिशु को श्रोणि में नीचे उतरने में मदद मिलती है। गर्भवती महिलाएं 10-15 बार सप्ताह में लगभग 3 दिन कर सकती हैं।

स्विमिंग -

स्विमिंग करने से शरीर को बहुत आराम मिलता है। इसलिए कहते है की गर्भवती महिला को पानी में फ्लोट होने से शरीर का तनाव कम होता है। और बहुत आराम महसूस होता है। इसलिए गर्भवती महिलाऍं सफ्ताह में लगभग ४ बार स्विमिंग कर सकती है। ये बहुत इस समय के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है।

एरोबिक्स -

अगर आप गर्भवती है तो आप कुछ समय के बाद डॉक्टर की सलाह से एरोबिक्स क्लासेज ले सकती है। जुम्बा या कम प्रभाव वाले एरोबिक्स और डांस क्लासेज आपके ह्रदय गति को बढ़ाने और आपके पेट में पल रहे शिशु को भी फिट रखने का काम करती है। पर ध्यान रखिये की डांस वर्कआउट धीरे धीरे करे आराम से करे। आप किसी ट्रेनर की मदद से भी कर सकते है जो की सुरक्षित करवा सके।

टैग: #pregnancy exercise#pregnancy workout

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

मॉम

स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

स्तन कैंसर एक ऐसा विषय है जो कई महिलाओं के दिलों में डर पैदा कर देता है, और इसके अच्छे कारण भी हैं। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है.

· 12 मिनट पढ़ें

बेबी केयर

Diwali 2023: बच्चों के लिए सुरक्षित दिवाली कैसे मनाएं?

Diwali 2023 दिवाली, रोशनी, उत्सव, खुशी का त्योहार है। यह परिवारों के लिए एक साथ आने और खूबसूरत यादें बनाने का एक विशेष अवसर है।

· 8 मिनट पढ़ें

प्रेगनेंसी

Miscarriage:गर्भपात क्या है, इसके कारण, भावनात्मक प्रभाव और इस अनुभव से कैसे निपटें।

गर्भपात एक ऐसा विषय है जिस पर अक्सर चुप्पी छाई रहती है, लेकिन माता-पिता बनने की यात्रा में किसी के लिए भी इसे समझना महत्वपूर्ण है।

· 6 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon