मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

मॉम

मदर्स डे कब है और क्यों मानते है? Mothers day 2022

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: अपडेट: 4 मिनट पढ़ें

mothers-day-2022

संक्षेप में · Summary

मदर्स डे यानी मातृ दिवस ये हर साल मई माह के दूसरे रविवार को बनाया जाता है। ये दिन हमारी प्यारी माताओं के नाम समर्पित किया गया है।

Mother’s Day 2022

mothersday-2022

मदर्स डे यानी मातृ दिवस ये हर साल मई माह के दूसरे रविवार को बनाया जाता है। ये दिन हमारी प्यारी माताओं के नाम समर्पित किया गया है। उन माताओं को जो अपने बच्चो की पहली गुरु है पहली दोस्त होती है।

माँ शब्द अपने आप में ही पूरा एक ब्रह्माण्ड है, माँ और बच्चे का रिश्ता बहुत पवित्र रिश्ता कहलाता है। हमें अपनी माँ को इस दिन धन्यवाद देना चाहिए इस दिन क्या हमें तो हर दिन माँ को धन्यवाद देकर सम्मान देना चाहिए, क्योकि एक माँ ही है जो अपने बच्चे के लिए सब कुछ सह सकती है। हम ऐसी माँ को दिल से सम्मान करते है। भारत में इस साल मदर्स डे 8 मई 2022 को बनाया जायेगा।

ये तो हम सब जानते है की मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे बनाया जाता है पर आधे से ज्यादा लोग ये नहीं जानते है की मदर्स डे की शुरुआत किसने की? और क्यों की? MomBaby Corner के इस लेख में हम आपको बतायेगे की Mother’s Day क्यों बनाया जाता है?

मदर्स डे की शुरुआत

ये परम्परा लगभग 110 साल से चली आ रही है। मदर्स डे की शुरुआत एना जार्विस ने की थी। उन्होंने ये दिन अपनी माँ के नाम समर्पित किया था, उन्होंने ये मई माह का दूसरा रविवार इसलिए चुना क्योकि उनकी माँ की पुण्यतिथि 9 मई को होती है, इसलिए जब भी मदर्स डे आता है 9 के आसपास ही आता है। मदर्स डे सबसे पहली बार 1908 में बनाया गया था फिर 1948 में एना जार्विस की मृत्यु हो गयी थी।

मदर्स डे का महत्व

मदर्स डे एक ऐसा दिन है इस दिन लोग अपनी माँ को सम्मानित करते है। माँ एक ऐसी इंसान है जो अपनी जिंदगी की परवाह ना करते हुए बच्चे को पालती है और बहुत कुछ सहती है, बलिदान देती है। उसके इस बलिदान की इज्जत करना हम सब बच्चो का काम है। माँ अपने गर्भ में 9 महीने शिशु को रखती है एक नई जिंदगी को जन्म देती है और निस्वार्थ उस रिश्ते को जीती है। जीवन में एक माँ और बच्चे का रिश्ता है जो निस्वार्थ है। हमारे जीवन में माँ शब्द का महत्व बहुत बड़ा है इसलिए दुनिया की हर एक माँ स्पेशल होती है। बच्चो का फ़र्ज़ है की वो अपनी माँ को सम्मान दे और बहुत प्यार दे और कभी अपनी माँ का साथ ना छोड़े।

मदर्स डे कैसे सेलिब्रेट करे?

mothersday2022

वैसे तो हर दिन माँ को सम्मान दे और प्यार दे पर Mothers day वाले दिन माँ को स्पेशल फील कराये, लोग अलग अलग तरीको से मदर्स डे सेलिब्रेट करते है जैसे की

शायरी लिखे

आप अपनी माँ को एक अच्छी सी शायरी लिख कर दे सकते है, जिसे पढ़कर माँ का दिल खुश हो जायेगा। आपके दिल में जो है उसे शायरी के रूप में लिखिए

शायरी

माँ के जैसा प्यार कोई कर नहीं सकता,

माँ के जैसा यार कही मिल नहीं सकता,

माँ के रहते जीवन में कोई गम नहीं होता,

दुनिया साथ दे या ना दे पर माँ का प्यार कभी कम नहीं होता,

Happy Mother’s Day

कार्ड बनाये

माँ के लिए प्यारा सा कार्ड बनाकर उन्हें भेट दे और अपनी मन की बात कार्ड में लिख सकते है।

https://youtu.be/taGZQbmzvnM

माँ के साथ पूरा दिन बिताये

इस दिन आप माँ के साथ ही रहे और पूरा दिन माँ को वक़्त दे और उनसे बाते करे कही बाहर घूमने ले जाए और माँ को जो पसंद हो उन्हें दिलाये।

प्यारी माँ के लिए घर सजाये

आप अपनी प्यारी माँ के लिए घर को सजाये और मदर्स डे सेलिब्रेट करे।

माँ की लम्बी उम्र की प्रार्थना करे

माँ तो बच्चो के लिए रोज़ाना प्रार्थना करती है पर हम बच्चो को भी दिल से माँ की लम्बी उम्र की प्रार्थना करनी चाहिए। माँ के पैर छू कर आशीर्वाद ले।

माँ के लिए गिफ्ट ख़रीदे

माँ को प्यारा सा बैग दे

अगर आपकी माँ जॉब करती है तो उनको एक अच्छा और किफायती बैग गिफ्ट कर सकते है जिसमे उनका सारा सामान आ सके।

handbag for mom

Buy Now

माँ को एक अच्छी वाशिंग मशीन गिफ्ट करे

माँ को एक अच्छी वाशिंग मशीन गिफ्ट करे जिससे उनका थोड़ा काम कम हो जायेगा और थोड़ा टाइम भी बचेगा और वो उस बचे टाइम में अपने लिए कुछ कर सकती है।

mothers day washing machine

Buy Now

आगे पढ़िए - पेरेंटिंग टिप्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मदर्स डे पर इंग्लिश में शायरी कैसे लिखे ?

No one can love like a mother,
Can’t find a friend like mother anywhere,
There is no sorrow in the life of a mother,
Whether the world supports or not, but mother’s love never diminishes,

Happy Mothers Day

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

मॉम

स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

स्तन कैंसर एक ऐसा विषय है जो कई महिलाओं के दिलों में डर पैदा कर देता है, और इसके अच्छे कारण भी हैं। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है.

· 12 मिनट पढ़ें

मॉम

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) क्या होता है? -जानिये हिंदी में

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद उनके अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

· 7 मिनट पढ़ें

मॉम

बेटियों के लिए 5 उपयोगी सरकारी योजना लिस्ट | Government schemes for daughters in Hindi

बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए अब हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाए जारी कर दी गयी है। सरकारी योजना की मदद से हम अपनी बेटियों को उच्च

· 7 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon