मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

💜 मॉम

होली में बच्चों का ध्यान कैसे रखें? | Holi me baccho ka dhyan kaise rakhe? - Holi 2022

लेखक: MomBaby Cornerअपडेट: 3 मिनट पढ़ें

होली में बच्चों का ध्यान कैसे रखें?

संक्षेप में · Summary

MomBaby Corner आपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है, हम सबको पता है कि इस बार होली 18 मार्च 2022 को पड़ेगी I

📑 विषय सूची · Contents

MomBaby Corner आपको होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है, हम सबको पता है कि इस बार होली 18 मार्च 2022 को पड़ेगी । होली भारतीयों का बहुत बड़ा त्यौहार है , इसलिए इसमें सब लोग बहुत आनंद उठाते हैं। होली रंगों का त्योहार है, और आजकल तो रंगों में बहुत केमिकल मिला होता है ऐसे में हम लोग क्या करें , अगर बच्चे रंग खेलने की जिद्द करते हैं हम बच्चों को मना तो नहीं कर सकते आनंद लेने से पर कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं जिससे आपका बच्चा होली खेले और त्यौहार का आनंद ले सकें। इस लेख में हम आपको बताएंगे की होली में बच्चों का खास ध्यान कैसे रखें ।

हर्बल रंगों का उपयोग करें

हर्बल रंगों का उपयोग करें

बाजार में बहुत रंग आते हैं जो केमिकल युक्त होते हैं, पर आपको हर्बल रंगों का ही उपयोग करना है**।** आपको बाजार में हर्बल रंग आसानी से मिल जाएंगे इससे आपका बच्चा सुरक्षित रहेगा।

रंग खेलने से पहले तेल लगाएं

रंग खेलने से पहले बच्चो के पूरे शरीर और बालों में अच्छी तरह से तेल लगा दे , जिससे रंग आसानी से पानी से निकल जाएगा और शरीर या बालों में कोई खराब असर नहीं पड़ेगा।

बच्चों पर निगरानी रखें

होली में हर जगह भीड़ का माहौल होता है, और कही जोरो से गाने चल रहे होते है तो ऐसे में छोटे बच्चों पर निगरानी रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ऐसे में अगर बच्चा भीड़ में खो गया तो तेज गानो की वजह से बच्चे को आपकी आवाज भी सुनाई नहीं देगी । एक मां-बाप होने के नाते पहले हमें अपने बच्चों को देखना है कही बच्चे ऐसे माहौल में ना खो जाए और उसकी निगरानी रखनी है। यह नहीं कि आप होली का आनंद लेते हुए बच्चों को भूल जाएं, बच्चे को पहले प्राथमिकता दीजिए, और बच्चा कहां जा रहा है इसका पूरा ध्यान रखिए ।

रंग मुंह में ना जाने पाए

आपको ध्यान देना है कि बच्चे के मुंह में रंग ना जा पाए। अगर कोई बच्चा रंग गलती से मुंह में ले लेता है तो पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है क्योकी होली के रंगों में केमिकल की मात्रा मिली होती है और बच्चे की तबीयत भी खराब हो सकती है इसलिए बहुत ज्यादा ध्यान रखिए कि रंग मुंह में ना जा पाए ।

रंगो के बाद बच्चों को अच्छे से नहलाये

होली खेलने के बाद बच्चे को साफ पानी से अच्छे से नहलाये और उसको अच्छे से सोने दे, भरपूर नींद लेने दे जिससे बच्चा तरोताजा महसूस करेगा और खुश भी रहेगा ।

पानी से बच्चो को बचाए

बच्चों को ज्यादा पानी से खेलने ना दें क्योंकि इस समय ना ज्यादा गर्मी होती है ना ज्यादा ठंड होती है बदलते मौसम में पानी से ज्यादा नहाना नुकसान देह साबित हो सकता है। बच्चों को बुखार या वायरल की शिकायत हो सकती है तो अपने बच्चे को पानी से ज्यादा न खेलने दे।

पिचकारी सही से प्रयोग करें

water gun holi mombabycorner

मां बाप को अपने बच्चों को बताना चाहिए कि पिचकारी सीधे किसी के मुँह, आंख या नाक में ना मारे क्योंकि इससे किसी को भी नुकसान हो सकता है। पिचकारी से सीधा पानी मुँह, आंख या नाक में आता है तो किसी का भी कंट्रोल खो जाता है और ऐसे में अगर छोटे बच्चे एक दूसरे के सीधे पिचकारी मारेंगे तो बच्चों को भी खतरा हो सकता है इसलिए बहुत जरूरी है बच्चों को सही से पिचकारी चलाना सिखाएं।

ज्यादा तला भुना न खाने दे

बच्चों को ज्यादा तला भुना नुकसान करता है क्योकी बच्चा तला भुना पचा नहीं पायेगा और दस्त की समस्या हो सकती है इसलिए हमें ध्यान रखना है कि जो जो दे लिमिट (limit) में ही दे ।

यह भी पढ़ें:बच्चों के लिए होली रेसिपीज | बच्चों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए क्या खिलाए? Baccho ki immunity power kaise badhaye? | ब्रैस्ट फीड कैसे बढ़ाये? | स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार | मदर्स डे कब है और क्यों मानते है? Mothers day 2022

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल · FAQ

होली में बच्चों का ध्यान कैसे रखें?

बच्चे को रंग खेलने से पहले नारियल तेल या बेबी ऑयल लगाएँ, पूरी बाँह के सूती कपड़े पहनाएँ और चेहरे, आँख, नाक व मुँह के पास रंग न लगने दें। सिर्फ़ प्राकृतिक या हर्बल रंग इस्तेमाल करें और बच्चे को खेल के दौरान बड़ों की नज़र में रखें। बीच-बीच में पानी पिलाएँ, छाया में आराम कराएँ और ज़बरदस्ती रंग न लगवाएँ। छोटे शिशुओं को भीड़ और रंगों से दूर रखें।

बच्चों की त्वचा को होली के रंगों से कैसे बचाएँ?

रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल की पतली परत लगाएँ। केमिकल वाले, चमकीले और पक्के रंगों से बचें, क्योंकि ये त्वचा में जलन, दाने या एलर्जी कर सकते हैं। खेलने के बाद गुनगुने पानी और हल्के बेबी साबुन से धीरे-धीरे नहलाएँ और ज़ोर से न रगड़ें। उसके बाद मॉइश्चराइज़र या तेल लगा दें। अगर लालिमा, खुजली या सूजन हो, तो डॉक्टर को दिखाएँ।

होली में रंग आँख में चला जाए तो क्या करें?

बच्चे को आँख मलने न दें। तुरंत साफ़ और ठंडे पानी से आँख को अच्छी तरह कई मिनट तक धोएँ। अगर दर्द, लालिमा, पानी आना, धुंधला दिखना या जलन बनी रहे, तो बिना देर किए नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाएँ। आँख में बिना डॉक्टर की सलाह के कोई बूँद या घरेलू नुस्ख़ा न डालें।

बच्चों को होली पर पानी के गुब्बारे और पिचकारी से कैसे सुरक्षित रखें?

गुब्बारे का तेज़ टकराव आँख, कान या चेहरे पर चोट पहुँचा सकता है, इसलिए बच्चों को चेहरे पर या पास से गुब्बारे फेंकने से रोकें। पिचकारी का पानी सीधे चेहरे पर न मारने दें। टूटे हुए गुब्बारे के टुकड़े छोटे बच्चों के मुँह में न जाएँ, इसका ध्यान रखें, क्योंकि इनसे दम घुट सकता है। बच्चों को फिसलने वाली गीली जगह पर दौड़ने से भी रोकें।

होली में बच्चों के खाने-पीने का ध्यान कैसे रखें?

बच्चे को घर का बना ताज़ा खाना दें और बाहर की खुली मिठाई या बासी खाने से बचाएँ। मिठाई और तली चीज़ें थोड़ी मात्रा में दें और साथ में फल, पानी और नारियल पानी भी दें। भांग या ठंडाई में नशीली चीज़ बच्चों को बिल्कुल न दें। खाने से पहले हाथ और मुँह अच्छी तरह धोएँ, क्योंकि रंग लगे हाथों से खाने से रंग पेट में जा सकता है। 1 साल से छोटे बच्चे को शहद या चीनी न दें।

टैग:#baby care#baby parenting#parenting

शेयर करेंWhatsAppFacebookXTelegram

MomBaby Corner टीमआसान भाषा में प्रेगनेंसी, बेबी केयर और पेरेंटिंग की जानकारी। हम कैसे लिखते हैं →

ये लेख भी पढ़ें

स्तन कैंसर महिलाओं में क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण और उपचार

स्तन कैंसर एक ऐसा विषय है जो कई महिलाओं के दिलों में डर पैदा कर देता है, और इसके अच्छे कारण भी हैं। यह महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक है.

12 मिनट

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) क्या होता है? -जानिये हिंदी में

पोस्टपार्टम डिप्रेशन (Postpartum Depression) कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद उनके अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

7 मिनट