मुख्य सामग्री पर जाएँ
MomBaby Corner — kids are mommies world

प्रेगनेंसी

एक्टोपिक प्रेगनेंसी या अस्थानिक प्रेगनेंसी किसे कहते है? | Ectopic Pregnancy

लेखक: MomBaby Corner प्रकाशित: 2 मिनट पढ़ें

ectopic pregnany women

संक्षेप में · Summary

आजकल कई महिलाओं को एक्टोपिक प्रेगनेंसी या अस्थानिक प्रेगनेंसी के बारे में नहीं पता होता है। आईये जानते है इसके बारे में।

आजकल कई महिलाओं को एक्टोपिक प्रेगनेंसी या अस्थानिक प्रेगनेंसी के बारे में नहीं पता होता है। इसलिए जब कोई प्रेगनेंसी प्लान करे तो इससे पहले प्रेगनेंसी की पूरी जानकारी लेनी भी जरुरी होती है। प्रेगनेंसी कैसे होती है इसकी अधिक जाकारी के लिए आप हमारा ये आर्टिकल देखे।

ectopic pregnancy

एक महिला के लिए प्रेगनेंसी का पल सबसे खूबसूरत पल होता है। महिलाओं को कभी -कभी प्रेगनेंसी में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर एक महिला को प्रेगनेंसी के बारे में पूरा पता होना चाहिए। जब निषेचित अंडा गर्भाशय की दीवार में चिपक जाए तो इसे प्रत्यारोपण (Implantation) कहते हैं फिर इस टाइम से गर्भावस्था की शुरुआत होती है। पर कभी कभी निषेचित अंडा गर्भशय की जगह फैलोपियन ट्यूब में चला जाता है या फंस जाता है तो इसे एक्टोपिक प्रेगनेंसी कहते है। एक निषेचित अंडा सिर्फ गर्भाशय में ही विकसित हो सकता है कही और चला जाये तो अंडा विकसित नहीं हो सकता है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी 100 में से किसी 1 महिला को ही होती है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी का समय रहते इलाज जरुरी है क्योकि निषेचित अंडा फैलोपियन ट्यूब में फंस जाता है तो महिला को खतरा भी हो सकता है।

एक्टोपिक प्रेगनेंसी होने के संकेत

  • हलकी ब्लीडिंग और पेल्विक एरिया में दर्द
  • पेट का ख़राब होना और उलटी आना
  • पेट में ऐठन सी होना
  • शरीर में किसी एक हिस्से की ओर दर्द होना
  • कमज़ोरी या चक्कर आना
  • कंधे, गर्दन या गुदा में दर्द

आवश्यक बाते

अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही है तो ऊपर दिए गए संकेत में अगर कोई भी संकेत आपको मिल रहे है तो इसे गंभीरता से लीजिये। और डॉक्टर से तुरंत सलाह करे। क्योकि पीरियड्स न आने के 7 या 14 दिन के बाद ही पता चल पाती है। Ectopic Pregnancy के कारण फैलोपियन ट्यूब फट या टूट सकती है।

एक्टोपिक प्रेगनेंसी होने के क्या कारण होते है

  • फैलोपियन ट्यूब में सूजन
  • हार्मोन असंतुलन
  • ३५ साल के बाद प्रेगनेंसी होना
  • फर्टिलिटी दवाओं का सेवन या आईवीएफ (IVF)
  • पेल्विक सर्जरी के कारण स्‍कार टिश्‍यू बनना
  • किसी वजह से ट्यूब का क्षतिग्रस्त होना

क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इलाज है ?

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बारे में शुरूआती दिनों में पता नहीं चल पाता है। इसके बारे में अल्ट्रासाउंड से ही साफ़ पाता चल पाता है, फिर सर्जरी या किसी दवा की मदद से अंडे को बाहर निकाला जाता है। इस दौरान फैलोपियन ट्यूब क्षतिग्रस्‍त भी हो सकती है तो ट्यूब को भी निकालना पड़ सकता। अगर तेज ब्लीडिंग हो तो डॉक्टर तुरंत इमरजेंसी में सर्जरी करने का फैसला लेते है। .

क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी होने के बाद महिला दोबारा माँ बन सकती है ?

Ectopic Pregnancy होने से गर्भपात कराना पड़ता है। और कभी कभी तो महिला अपनी एक फैलोपियन ट्यूब को भी खो सकती है। शरीर में दो फैलोपियन ट्यूब होती है। अगर एक्टोपिक प्रेगनेंसी से एक फैलोपियन ट्यूब ख़राब हो जाती है तो महिला दूसरी फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से माँ बन सकती है यह संभव है।

शेयर करें: WhatsAppFacebookXTelegram

यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हम कैसे लिखते हैं।

ये लेख भी पढ़ें

प्रेगनेंसी

Miscarriage:गर्भपात क्या है, इसके कारण, भावनात्मक प्रभाव और इस अनुभव से कैसे निपटें।

गर्भपात एक ऐसा विषय है जिस पर अक्सर चुप्पी छाई रहती है, लेकिन माता-पिता बनने की यात्रा में किसी के लिए भी इसे समझना महत्वपूर्ण है।

· 6 मिनट पढ़ें

प्रेगनेंसी

लेबर पेन को कैसे पहचाने? - लेबर पेन से जुड़ी सारी जानकारी - MomBaby Corner

लेबर पेन- जब एक गर्भवती महिला योनि मार्ग से शिशु को जन्म देती है उसमें उठने वाले तेज पीड़ा यानी दर्द को लेबर पेन कहा जाता है।

· 12 मिनट पढ़ें

प्रेगनेंसी

First time sex: क्या पहली बार सेक्स करने से महिला प्रेग्नेंट हो सकती है?

क्या पहली बार सेक्स करने से महिला प्रेग्नेंट हो सकती है?-जी हाँ ऐसा बिलकुल हो सकता है यदि आप असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं.

· 10 मिनट पढ़ें

नए लेख सीधे अपने इनबॉक्स में!

Get new parenting & pregnancy guides by email. कोई स्पैम नहीं।

न्यूज़लेटर जल्द आ रहा है · Coming soon