pcos aur pcod fruits and vegetables

PCOS और PCOD मे महिला को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

आजकल महिलाएं PCOS और PCOD से काफी परेशान रहती है देखा जाए तो हर 10 में से 5 से 6 महिला इस बिमारी से पीड़ित है और कुछ को इस बिमारी के बारे में पता नहीं होता और इसलिए सही समय में इलाज नहीं हो पता है,  जिससे यह काफी हद तक बढ़ जाता है  वैसे हम आपको एक बात बता दे ये बीमारी जड़ से ख़त्म नहीं होती है बस हम कुछ खानपान में बदलाव और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर कुछ हद तक  कण्ट्रोल (control)  कर सकते है  MomBaby Corner के इस लेख में हम आपको बतायेगे की इस समस्या में आपको क्या क्या खाना चाहिए? और क्या क्या नहीं खाना चाहिए? पीसीओएस और पीसीओडी की पूरी जानकारी के लिए आप हमारा ये आर्टिकल भी देखे PCOD क्या है? और PCOS क्या है?

PCOS और PCOD से पीड़ित महिला को क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

हम अगर अपनी डाइट ठीक कर ले तो शायद कुछ हद तक हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते है तो आइये जानते है कि पीसीओएस और पीसीओडी के बचाव के लिए आपको क्या क्या नहीं खाना है?

रेड मीट (Red Meat)

pcos aur pcod avoid red meat

PCOS और PCOD  से पीड़ित महिला को रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए,  क्योकि रेड मीट में फैट बहुत मात्रा में होता है जो आपके  कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे हार्ट सम्बन्धी और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है 

डेरी प्रोडक्ट

डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही बहुत कम मात्रा में खाए,  क्योकि इससे आपका इन्सुलिन और परुष हार्मोन्स जैसे एंड्रोजेन नामक हार्मोन्स ज्यादा बनते है इसलिए इस समस्या से ग्रसित महिला को डेरी प्रोडक्ट नहीं खाने है

अंडा

आप अंडे का सिर्फ सफ़ेद भाग ही खाये पीला भाग ना  खाये,  क्योकि अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे  आपको  वजन बढ़ने की समस्या आ सकती है

राजमा और मशरूम

राजमा मशरूम बिलकुल भी ना खाये इसमें आपको फर्टिलिटी की समस्या आ सकती है इसलिए कुछ दिन आप ऐसे फ़ूड ना ले

चाय कॉफी

चाय कॉफी में बहुत मात्रा म कैफीन पाया जाता है इसलिए चाय कॉफी ज्यादा पीने से भी फर्टिलिटी में समस्या आ सकती हैअगर बहुत मन है तो दिन में एक बार से ज्यादा ना ले।  

जंक फ़ूड

जंक फ़ूड जैसे बर्गर पिज़्ज़ा इस तरह की चीज़े और बाहर का खाना पूरी तरीके से छोड़ दे नहीं तो आप मोटापे का शिकार भी हो सकती है जिससे आपको गर्भधारण में दिक्कत होगी इसलिए  घर  का healthy फ़ूड ही खाये।  

मैदा PCOS और PCOD में ना खाये

मैदे से बनी कोई भी चीज़ ना खाये ये आपका वजन बढ़ाएगा इसलिए मैदे के बने नान ब्रेड इत्यादि ना खाये 

चीनी

आप चीनी खाना  बिलकुल छोड़ दे बल्कि आपको मीठे फल भी नहीं खाना चाहिए जिंसमे शुगर की मात्रा काफी होती है किसी भी तरह के चीनी वाले फ्रूट जूस , मिठाई ना ले,  इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है इन्सुलिन और वजन भी  बढ़ेगा इसलिए चीनी ना खाये इसकी जगह आप गुड़ या शहद खा सकते है

अल्कोहल और सिगरेट

महिला को अल्कोहल और सिगरेट बिलकुल छोड़ देना चाहिए, क्योकि इसके पीने से शरीर में एंड्रोजेन नामक पुरुष हार्मोन्स ज्यादा बनने लगते है जिसमे गर्भधारण में काफी समस्या आ सकती है

स्टार्च वाली चीज़े PCOS और PCOD में ना खाये

आपको ध्यान रखना है की स्टार्च वाली चीज़े जैसे कि सफ़ेद चावल, शकरकंद, मटर, मक्का, स्क्वाश बहुत कम मात्रा में खाना है क्योकि इनमे कार्बोहइड्रेट बहुत पाया जाता है और ब्लड शुगर को भी बढ़ाता है, फिर हार्मोन्स असंतुलित हो जाते है

PCOS और PCOD से पीड़ित महिला को क्या क्या खाना चाहिए?

flex seeds for pcos and pcod

आपको रोज़ाना अलसी के बीज या कद्दू के बीज भून कर दो चमच्च खाना है या सलाद में डालकर भी खा सकते है ये आपको बहुत फायदेमंद साबित होगा और अखरोट,  बादाम खूब खाये आपको हम बतायेगे कि क्या – क्या खाने से PCOS और PCOD नियंत्रण में आता है तो आइये देखते है 

PCOS और PCOD में सुबह के समय क्या क्या खाये?

pcos aur pcod almonds and walnuts

आपको सुबह के समय ओट्स, दलिया ,सत्तू, मल्टीग्रैन आटा के बने पराठा , चना, अखरोट, बादाम इस टाइप की चीज़े लेनी है

PCOS और PCOD में लंच में क्या क्या खाये ?

pcos aur pcod fruits

PCOS और PCOD वाली महिलाओं के खाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होना चाहिये जिससे आपका इन्सुलिन कण्ट्रोल (control) में आएगा इसलिए ऐसा खाना खाये जिसमे फाइबर अधिक मात्रा में हो जैसे कि आपको  लंच में  हरी पत्तेदार सब्जिया खानी है आपको सभी तरह की दाल, पालक, ब्रोकली, पुदीना, गाजर, खीरा, ब्राउन राइस, बीन्स, टमाटर और  फल में आप तरबूज़,अनार, पपीता, निम्बू, संतरा और सेब जैसे खट्टे फल इनको अपने आहार में शामिल करे 

शाम में क्या ले?

PCOS और PCOD वाली महिलाओं को शाम में सूप, ग्रीन टी, अखरोट,  बादाम और कुछ फल भी खा सकती है  

PCOS और PCOD में रात के खाने में क्या खाये?

pcos aur pcod vegetables

आपको अपना रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले खाना है और खाना खाकर टहलना भी है आप रात के खाने में वही हरी पत्ते दार सब्जिया और मल्टीग्रैन आटे  की  रोटी,  दाल खा सकते है रात में आप हल्का खाना ही खाये और रात में अच्छे से सोये जिससे डिप्रेशन कम होगा और आपको PCOS और PCOD समस्या से कुछ राहत मिल सकती है

FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

PCOS और PCOD में निम्बू का गर्म पानी पीने से कोई हानि तो नहीं?

उत्तर- आप सुबह खली पेट निम्बू पानी गुनगुना करके पी सकते है और थोड़ा टहलना भी जरुरी है जिससे आपका वजन कम होने में मदद मिलेगी

PCOS और PCOD में दूध, दही खाना चाहिए की नहीं?

उत्तर- इस समस्या से पीड़ित महिला को दही का सेवन नहीं करना चाहिए बल्कि डेरी के प्रोडक्ट नहीं खाने चाहिएक्योकि इससे आपका इन्सुलिन और एंड्रोजेन नामक हार्मोन्स ज्यादा बनते है इसलिए इस समस्या से ग्रसित महिला को डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही,  घी का सेवन नहीं करना चाहिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top