# प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है? white discharge during pregnancy in hindi

> प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज आना नार्मल है, प्रेगनेंसी में हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई महिलाओं में वैजाइना से सफ़ेद पानी आने लगता है।

- URL: https://mombabycorner.com/pregnancy-me-white-discharge-kyu-hota-hai/
- Published: 2022-10-02
- Updated: 2022-10-02
- Category: Pregnancy (प्रेगनेंसी)
- Publisher: MomBaby Corner (https://mombabycorner.com/)
- Language: hi-IN
- Notice: This article is for general information only and is not a substitute for professional medical advice, diagnosis or treatment. Always consult a qualified doctor before making decisions about pregnancy, your child’s health, medicines or home remedies.

![white discharge in pregnancy in hindi](https://mombabycorner.com/uploads/2022/09/white-discharge-in-pregnancy-in-hindi-1024x683.webp)

 **प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?: white discharge during pregnancy in hindi -** गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को सफ़ेद पानी आने की समस्या रहती है। हम आपको बता दे की गर्भावस्था में सफ़ेद पानी का आना एक नार्मल बात है, प्रेगनेंसी में हार्मोन्स के उतार चढ़ाव के कारण कई महिलाओं में ये वैजाइना से सफ़ेद रंग का पतला पारदर्शी और हल्का सा गंध वाला डिस्चार्ज होता है, जिसे आमतौर पर लोग **ल्यूकोरिया** के नाम से जानते है। इस तरह का डिस्चार्ज बिलकुल सामान्य माना जाता है, इसमें घबराने की कोई बात नहीं होती है। ये भी पढ़े-[वाइट डिस्चार्ज (White discharge): महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज होने का क्या कारण है?](https://mombabycorner.com/mahilaayon-me-white-discharge-hone-ka-karan/) 

## वाइट डिस्चार्ज इन प्रेगनेंसी: white discharge in pregnancy

गर्भावस्था में सफ़ेद पानी आना नार्मल है, पर अगर आपकी वैजाइना से होने वाला डिस्चार्ज पीला या हरा रंग का होता है और उससे बहुत बदबू भी आ रही है तो ये सामन्य नहीं होता है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी है, यह कोई इन्फेक्शन की तरफ इशारा करता है। गर्भावस्था में अगर किसी महिला को किसी भी तरह की परेशानी होती है और कुछ समझ नहीं आता है तो ऐसे में आप ज्यादा सोचे नहीं बल्कि अपनी डॉक्टर से परामर्श करे। गर्भावस्था एक ऐसी अवस्था होती है जिसमे महिला को ज्यादा से ज्यादा खुश रहना चाहिए और कोई समस्या हो तो तुरंत ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिले। **माँमबेबी कार्नर** के इस आर्टिकल में हम आपको गर्भावस्था में होने वाले डिस्चार्ज के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

## प्रेग्नेंट होने के बाद सफेद पानी क्यों आता है?

गर्भावस्था में आमतौर पर महिलाओं की योनि से श्राव यानी वैजाइनल डिस्चार्ज होता है, जोकि नार्मल माना जाता है। आइये जानते है की ये वैजाइनल डिस्चार्ज प्रेगनेंसी के दौरान क्यों होता है इसके कारण?

-   वैजाइनल डिस्चार्ज गर्भावस्था में इसलिए होता है, क्योकि जब महिला प्रेगनेंट होती है तो उसके शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन्स का लेवल बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से ये डिस्चार्ज होने लगता है और कभी कभी ये डिस्चार्ज ज्यादा मात्रा में भी होने लगता है और पूरी प्रेगनेंसी तक रहता है।

-   जब कोई महिला गर्भावस्था में होती है और उसका डिलीवरी का समय बेहद नज़दीक आ जाता है तो महिला के सर्विक्स में कुछ बदलाव आने लगते है। वजाइना यानी योनि काफी सॉफ्ट होने लगती है जिसके कारण ज्यादा मात्रा में डिस्चार्ज होने लगता है। ये डिस्चार्ज महिला को संक्रमण से भी बचाता है।

-   जब शिशु का जन्म होता है तो वो नीचे की तरफ आने लगता है, जिससे सर्विक्स में दबाव पढता है और डिस्चार्ज होने लगता है। जब शिशु नीचे की तरफ आता है तो सर्विक्स खुल जाते है और ज्यादा मात्रा में डिस्चार्ज होता है।

[वैजाइनल डिस्चार्ज](https://mombabycorner.com/mahilaayon-me-white-discharge-hone-ka-karan/) प्रेगनेंसी में ज्यादा होने की वजह इसलिए भी होती है, क्योकि ये डिस्चार्ज महिला की योनि और यूट्रस को किसी भी संक्रमण से बचाता है और इसलिए पूरी प्रेगनेंसी में बना रहता है। जरूर पढ़े-[अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के घरेलू उपाय | Home remedies to prevent unwanted pregnancy in Hindi](https://mombabycorner.com/anchahi-pregnancy/)

## प्रेगनेंसी में पीला डिस्चार्ज क्यों होता है? Yellow Discharge in pregnancy in Hindi

![white discharge during pregnancy](https://mombabycorner.com/uploads/2022/10/white-discharge-during-pregnancy-1024x683.webp)

 गर्भावस्था में किसी भी तरह की समस्या आये तो खुद से कोई भी फैसला ना ले, बल्कि अपनी डॉक्टर की सलाह ले। आइये जानते है की किस अवस्था में आपको ये डिस्चार्ज सामान्य नहीं होगा। अगर किसी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान सफ़ेद पानी की जगह पीले या हरे रंग का डिस्चार्ज होता है और उससे गंध के साथ खुजली, जलन और लालिमा सी हो रही है तो ये किसी संक्रमण की तरफ इशारा करता है, ऐसे में आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी है। आगे पढ़े-[IVF Treatment in Hindi | आईवीएफ की आवश्यकता कब होती है? और आईवीएफ के द्वारा गर्भावस्था के लक्षण](https://mombabycorner.com/ivf-treatment/)

## प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज को कैसे रोके?

प्रेगनेंसी में साफ़ सफाई का पूरा ध्यान देना चाहिए, इसलिए अगर आपको ज्यादा मात्रा में सफ़ेद पानी आ रहा है तो आप कुछ हाइजीन का ध्यान दे जैसे की- 

![vaginal dischare during pregnancy](https://mombabycorner.com/uploads/2022/10/vaginal-dischare-during-pregnancy-1024x683.webp)

-   कॉटन की पैंटी ही पहने
-   सुबह और शाम पैंटी को बदले
-   योनि को सूखा रखे
-   साबुन का प्रयोग योनि में ना करे
-   अधिक मात्रा में डिस्चार्ज की स्तिथि में पैंटी लाइनर का प्रयोग करे
-   ज्यादा टाइट अंडर गारमेंट्स ना पहने
-   हर पेशाब के बाद योनि को पानी से धोये
-   गर्म पानी से जननांगो को साफ़ ना करे, बल्कि नार्मल पानी से ही जननांगो को धोये
-   साफ़ टॉयलेट का प्रयोग करे

जानकारी के लिए ये भी पढ़े-[नार्मल डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए? Normal Delivery ke liye kya upay kare](https://mombabycorner.com/normal-delivery/)

## वाइट डिस्चार्ज को रोकने के लिए क्या खाएं?

अगर किसी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान वाइट डिस्चार्ज की समस्या आती है तो आप अपने आहार में कुछ चीज़े शामिल करे जैसे की-

### पका हुआ केला

आपको सुबह रोजान एक पका हुआ केला खाना है। केला खाने से वैजाइना से जुडी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

### चावल का माड़

आप रोजाना चावल का पानी पिए, इसके लिए आप चावल को पानी में उबाले और उबले हुए पानी को पिए, इससे भी आपको वैजाइनल डिस्चार्ज से बहुत जल्दी राहत मिल सकती है।

### आंवला

अगर आपकी प्रेगनेंसी ठण्ड के समय में है तो आप अपने आहार में आंवला जरूर शामिल करे, आप इसके चूर्ण को शहद में मिलाकर खा सकते है या आंवला को पानी में उबाल कर पी भी सकते है। इसे रोज़ाना दिन में दो बार खाये आंवला से वाइट डिस्चार्ज की समस्या से बचा जा सकता है।

### धनियां के बीज

धनियां के बीज को आपको 6 घंटे पानी में भिगो कर रखना है, फिर इसके पानी को छान कर पिए इससे वैजाइनल डिस्चार्ज कण्ट्रोल में आएगा।

### हरी पत्तेदार सब्जी

आपको हरी पत्तेदार सब्जी रोज़ाना खानी है, इससे आपको बहुत जल्दी फर्क दिखेगा। वैजाइनल डिस्चार्ज अगर ज्यादा मात्रा में हो रहा है तो आप पौष्टिक आहार खूब खाइये जल्दी राहत मिलेगी। जानकारी के लिए ये भी पढ़े-[बिना अल्ट्रासाउंड ही पता कर सकते है की गर्भ में लड़का है या लड़की](https://mombabycorner.com/garbh-me-ladka/)

## गर्भावस्था के पहले तीन महीने में सफेद निर्वहन

पहले ट्रिमस्टर यानी की पहले के तीन महीने में गर्भवती महिला को जो श्राव होता है वो पतला पारदर्शी और बहुत हल्का गंध वाला होता है और इसकी मात्रा भी थोड़ी होती है।

## गर्भावस्था के 5वें, 6वें महीने में सफेद निर्वहन

जब महिला दूसरे ट्रिमस्टर यानी की दूसरे तीन महीने की गर्भावस्था में आती है, तो सफ़ेद पानी आने की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है और ये श्राव थोड़ा चिपचिपा सा आने लगता है, ये इसलिए भी होता है क्योकि तीसरे महीने में शिशु का विकास अच्छे से होने लगता है और शिशु थोड़ा बड़ा हो जाता है जिसकी वजह से गर्भाशय में दबाव पड़ने लगता है। ऐसे में सफेद पानी ज्यादा मात्रा में आने लगता है, अगर इस श्राव से बदबू और खुजली या जलन होती है तो डॉक्टर से परामर्श करे।

## गर्भावस्था के 7 वें, 8वें , 9वें महीने में सफेद निर्वहन: White discharge in 7th, 8th, 9th month of pregnancy

जब महिला की गर्भावस्था अंतिम चरण यानी की 3र्ड ट्रिमस्टर (तीसरी तिमाही) में आ जाती है, तो ये सफ़ेद पानी का श्राव थोड़ा ज्यादा बढ़ जाता है, क्योकि इस समय शिशु का विकास तेजी से होता है और शिशु का वजन भी सही हो जाता है। शिशु का सिर नीचे की तरफ हो जाता है, जिससे गर्भाशय में अत्यधिक दबाव पढता लगता है, जिसकी वजह सर्विक्स सॉफ्ट होने लगती है, और पेशाब की मात्रा और सफ़ेद पानी का श्राव बढ़ जाता है। ऐसे में घबराये नहीं ये सामान्य है। अगर कोई समस्या है तो डॉक्टर से परामर्श करे। ये भी पढ़े-[जुड़वाँ बच्चे कैसे बनते हैं? | Judwa Bacche kaise Bante hai?](https://mombabycorner.com/judwa-bacche-kaise-bante-hai/) 

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

### प्रेगनेंसी में 9 महीने में सफेद पानी क्यों आता है?

जब शिशु का जन्म नज़दीक आ जाता है तो शिशु बाहर आने के लिए गर्भाशय में दबाव डालता है, इस वजह से सर्विक्स मुलायम होने लगती है और सफ़ेद पानी ज्यादा मात्रा में निकलने लगता है।

### प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज कितने दिन तक होता है?

प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज तीसरी तिमाही से शुरू होता है और ये आपकी पूरी गर्भावस्था तक रहता है। ये पतला पारदर्शी हलकी गंध वाला होता है, इसमें घबराने की कोई बात नहीं होती है ये सामन्य है।

### दही जैसा वाइट डिस्चार्ज इन प्रेगनेंसी

अगर आपको गर्भावस्था में दही जैसा या सफ़ेद गाढ़ा श्राव होता है तो ये आपको किसी संक्रमण की तरफ इशारा करता है। ज़्यदातर महिलाओं में गर्भावस्था में इस तरह की समस्या देखने को मिलती है इसलिए आप अपने डॉक्टर की सलाह ले।

### प्रेगनेंसी के कितने दिन पहले वाइट डिस्चार्ज होता है?

प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज तीसरे महीने से शुरू हो जाता है और ये पूरी प्रेगनेंसी में बना रहता है। ये पतला और थोड़ी सी गंध वाला होता है जिससे घबराने की कोई बात नहीं होती है।

### प्रेगनेंसी में सफेद पानी क्यों आता है?

प्रेगनेंसी में सफ़ेद पानी आना एक नार्मल बात है। इससे गर्भवती महिला के शरीर से मृत कोशिकाएं बाहर निकल कर शरीर को स्वास्थ्य बनाती है और शरीर की गंदगी इसी सफ़ेद पानी की सहायता से बाहर निकलती है। इसलिए सफेद पानी गर्भावस्था में आना कोई चिंता का विषय नहीं है, पर आपको यह पता होना चाहिए की कब हमें डॉक्टर की सलह लेनी है। **डिस्क्लेमर** -हम इस आर्टिकल में सिर्फ एक जानकारी दे रहे है, पर आपको अपनी डॉक्टर की सलाह लेनी अनिवार्य है। क्योकि सबकी गर्भावस्था अलग होती है इसी स्थिति में आप खुद से कोई भी फेसला ना ले सिर्फ डॉक्टर की सलाह ले। आगे पढ़े-[PCOD क्या है? – कारण, लक्षण और घर पर ही इलाज | What is PCOD?](https://mombabycorner.com/what-is-pcod/)

यह भी पढ़ें:[Double Marker Test in pregnancy-Hindi](https://mombabycorner.com/double-marker-test/) | [प्रेगनेंसी के लक्षण](https://mombabycorner.com/pregnancy-symptoms-in-hindi/) | [एक्टोपिक प्रेगनेंसी या अस्थानिक प्रेगनेंसी किसे कहते है?](https://mombabycorner.com/ectopic-pregnancy-kise-kahte-hai/) | [प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए](https://mombabycorner.com/pregnancy-test-kab-karna-chahiye/) | [प्रेगनेंसी कैसे होती है-पूरी जानकारी](https://mombabycorner.com/pregnancy-kaise-hoti-hai-in-hindi/) | [डिलीवरी की तारीख कैसे पता करें?- डिलीवरी ड्यू डेट कैलकुलेटर](https://mombabycorner.com/delivery-ki-tarikh-kaise-pata-kare/)

## FAQ

### प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज क्यों होता है?

गर्भावस्था में हार्मोन (ख़ासकर एस्ट्रोजन) बढ़ जाते हैं और योनि व बच्चेदानी के मुँह में ख़ून का बहाव ज़्यादा हो जाता है। इसी वजह से दूधिया या सफ़ेद, पतला डिस्चार्ज ज़्यादा बनता है। यह योनि को साफ़ रखता है और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। अगर इसमें बदबू, खुजली, जलन, पीला या हरा रंग हो, तो डॉक्टर को दिखाएँ।

### प्रेगनेंसी में सफेद पानी क्यों आता है?

"सफ़ेद पानी" वही वाइट डिस्चार्ज है, जो गर्भावस्था में हार्मोन बदलने की वजह से सामान्य रूप से बढ़ जाता है। जब तक यह पतला, दूधिया या साफ़ हो और उसमें तेज़ बदबू या खुजली न हो, तब तक यह आम तौर पर चिंता की बात नहीं है। ज़्यादा गीलापन हो, तो साफ़ सूती पैंटी या पैंटी-लाइनर लें और उसे बार-बार बदलें।

### प्रेगनेंट होने के बाद सफेद पानी क्यों आता है?

गर्भ ठहरने के बाद शरीर में हार्मोन तेज़ी से बदलते हैं और शरीर का ख़ून का बहाव बढ़ता है, जिससे सफ़ेद पानी ज़्यादा आ सकता है। कई महिलाओं में यह गर्भ के शुरुआती संकेतों में से एक होता है, और माहवारी रुकने से पहले भी दिख सकता है। हालाँकि सिर्फ़ इसी से गर्भ की पुष्टि नहीं होती, इसके लिए टेस्ट करें।

### प्रेगनेंसी में पीला डिस्चार्ज क्यों होता है? Yellow Discharge in pregnancy in Hindi

गर्भावस्था में हल्का पीलापन कभी-कभी सामान्य डिस्चार्ज के सूखने पर दिख सकता है। लेकिन गहरा पीला या हरा डिस्चार्ज, बदबूदार, झागदार या खुजली और जलन के साथ आने वाला डिस्चार्ज संक्रमण का संकेत हो सकता है, जैसे बैक्टीरियल या यौन संक्रमण। गर्भावस्था में संक्रमण बच्चे के लिए जोखिम बन सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ और अपने आप कोई दवा या क्रीम न लगाएँ।

### प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज को कैसे रोके?

सामान्य वाइट डिस्चार्ज को रोकना ज़रूरी नहीं, क्योंकि यह प्राकृतिक है। पर साफ़-सफ़ाई रखें: बाहरी हिस्से को सादे पानी से धोएँ, सूखा रखें, ढीले सूती अंडरवियर पहनें और रोज़ बदलें। शौच के बाद आगे से पीछे की तरफ़ साफ़ करें। योनि के अंदर साबुन, डूश या सुगंधित चीज़ें न लगाएँ। अगर डिस्चार्ज में बदलाव हो, तो डॉक्टर को दिखाएँ।

### वाइट डिस्चार्ज को रोकने के लिए क्या खाएं?

कोई ख़ास खाना वाइट डिस्चार्ज को रोकता नहीं, क्योंकि यह गर्भावस्था में सामान्य है। फिर भी संतुलित आहार लें: दही या छाछ, फल, हरी सब्ज़ियाँ, दाल और खूब पानी। ज़्यादा मीठा और तला खाना कम करें। अगर बदबू, खुजली या रंग में बदलाव है, तो खाने पर निर्भर न रहें, डॉक्टर से जाँच कराएँ।

### प्रेगनेंसी के कितने दिन पहले वाइट डिस्चार्ज होता है?

कुछ महिलाओं में गर्भ ठहरने के लगभग 1 से 2 हफ़्ते बाद ही वाइट डिस्चार्ज बढ़ जाता है, कभी-कभी माहवारी चूकने से पहले भी। पर यह सब में एक जैसा नहीं होता, और यह माहवारी से पहले के सामान्य डिस्चार्ज जैसा भी हो सकता है। इसलिए गर्भ की पुष्टि के लिए माहवारी चूकने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करें और डॉक्टर से मिलें।

### प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज कितने दिन तक होता है?

यह आम तौर पर पूरी गर्भावस्था में रह सकता है और आख़िरी महीनों में और बढ़ सकता है। इसकी मात्रा हर महिला में अलग होती है। डिलीवरी के बाद कुछ हफ़्ते तक जो ख़ून मिला डिस्चार्ज आता है, वह अलग होता है। अगर डिस्चार्ज अचानक बहुत बढ़ जाए या रंग और गंध बदल जाए, तो डॉक्टर को दिखाएँ।

### प्रेगनेंसी में 9 महीने में सफेद पानी क्यों आता है?

9वें महीने में डिस्चार्ज बढ़ना आम बात है, क्योंकि हार्मोन ज़्यादा होते हैं और बच्चेदानी का मुँह डिलीवरी की तैयारी में नरम होता है। कभी-कभी गाढ़ा, चिपचिपा या हल्का गुलाबी/ख़ून मिला डिस्चार्ज (म्यूकस प्लग) निकलता है, जो डिलीवरी पास आने का संकेत हो सकता है। पर लगातार पानी जैसा बहना पानी की थैली फटने का संकेत हो सकता है। ख़ून आए, पानी लगातार बहे या दर्द शुरू हो, तो तुरंत अस्पताल जाएँ।


## Sources

- [NHS: Vaginal discharge in pregnancy](https://www.nhs.uk/pregnancy/related-conditions/common-symptoms/vaginal-discharge/)
- [NHS: Vaginal discharge](https://www.nhs.uk/conditions/vaginal-discharge/)
- [ACOG: Vaginitis](https://www.acog.org/womens-health/faqs/vaginitis)
