# HCG हार्मोन्स क्या होता है? | HCG Hormones kya hota hai?

> HCG हार्मोन्स का मतलब ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन (Human Chorionic Gonadotropin) होता है। इसको प्रेगनेंसी हार्मोन्स भी बोलते हैं।

- URL: https://mombabycorner.com/hcg-hormones-kya-hota-hai/
- Published: 2022-03-25
- Updated: 2022-03-25
- Category: Pregnancy (प्रेगनेंसी)
- Publisher: MomBaby Corner (https://mombabycorner.com/)
- Language: hi-IN
- Notice: This article is for general information only and is not a substitute for professional medical advice, diagnosis or treatment. Always consult a qualified doctor before making decisions about pregnancy, your child’s health, medicines or home remedies.

HCG हार्मोन्स का मतलब ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन (Human Chorionic Gonadotropin) होता है। इसको प्रेगनेंसी हार्मोन्स भी  बोलते हैं। जब महिला प्रेगनेंट होती है तो महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स बनने लगते हैं। इसमें एक HCG हार्मोन्स भी होता है। निषेचन की प्रक्रिया के बाद अंडा धीरे-धीरे फैलोपियन ट्यूब के जरिए गर्भाशय यानी यूट्रेस (uterus) में जाने लगता है और फिर ये अन्य कोशिकाओं में विभाजित हो जाती है। यह कोशिकाएं गेंद का आकार ले लेती है जिसे ब्लास्टोसिस्ट (blastocyst) कहते है।  ब्लास्टोसिस्ट (blastocyst) सिर्फ 2 से 3 दिन तक गर्भाशय में रहती है अगर यह गर्भाशय की दीवार में चिपक जाए तो इसे **प्रत्यारोपण (Implantation)** कहते हैं। फिर इस टाइम से गर्भावस्था की शुरुआत होती है।

प्रत्यारोपण (Implantation) के बारे में हमने अपने एक आर्टिकल में बताया हुआ है इसकी अधिक जानकारी के लिए आप हमारा ये आर्टिकल [प्रेगनेंसी कैसे होती है-पूरी जानकारी](https://mombabycorner.com/pregnancy-kaise-hoti-hai-in-hindi/) भी देखे।

![pregnant women](https://mombabycorner.com/uploads/2022/03/pregnant-women-1024x683.webp)

## HCG हार्मोन्स का स्तर

गर्भावस्था के समय से ही महिला के शरीर में HCG हार्मोन्स बनने लगता है। इसी हार्मोन के होने से महिला की प्रेगनेंसी का पता चलता है। HCG हार्मोन्स  गर्भावस्था के समय महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण के द्वारा उत्पन्न होता है।  जब महिला प्रेग्नेंट होती है तो एचसीजी हार्मोन उच्च मात्रा में पाया जाता है। महिला जब गर्भ धारण कर लेती है तो 11 दिन के बाद रक्त Blood  के परीक्षण में और 12 से 14 दिनों बाद यूरिन  परीक्षण के द्वारा इसका पता लगाया जा सकता है।हर 72 घंटों में एचसीजी का स्तर दोगुना हो जाता है।

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों जैसे 8 से 11 हफ्तों में हार्मोन का स्तर बहुत ज्यादा होता है फिर धीरे-धीरे इसमें  गिरावट आने लगती है।  जब प्रेगनेंसी 2 महीने की हो जाती है तो HCG हार्मोन्स का लेवल 120-130 IU/ml होता है।  और जब  प्रेगनेंसी 4 महीने की हो जाती है तो HCG हार्मोन्स का लेवल धीरे धीरे कम होने लगता है प्रेगनेंसी 4 महीने की हो  तो HCG हार्मोन्स का लेवल 10-30 IU / ml हो जाता है। सबसे उच्च मात्रा में HCG हार्मोन्स लेवल रक्त और यूरिन में 100-200 IU / ml होता है।  HCG हार्मोन्स के एब्सेंस और प्रजेंस (absence aur Presence) से ही प्रेगनेंसी का पता चलता है।

## HCG हार्मोन्स का कार्य - Function of HCG हार्मोन्स

1.  HCG हार्मोन्स कार्पस ल्यूटियम (corpus luteum) की मदद से प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन्स  बनाता है जो 10 से 12 हफ्तों की प्रेगनेंसी को सुरक्षित रखता है। जब तक प्लेसेंटा (Placenta) अपना कार्य पूरी तरीके से नहीं करता है तब तक प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन भ्रूण को और गर्भवती महिला के इम्मूयन सिस्टम (immune system) को मजबूत करता है। जब प्लेसेंटा अपना कार्य शुरू कर देता है तो कार्पस ल्यूटियम (corpus luteum)  नष्ट हो जाता है।
2.  HCG हार्मोन्स  प्रेगनेंसी की सही जांच के लिए के लिए काम में आता है इसको महिला  के यूरिन और रक्त (Blood) परीक्षण  से पता किया जाता है।

![blood sample for pregnancy](https://mombabycorner.com/uploads/2022/03/blood-sample-for-pregnancy-1024x683.webp)

HCG हार्मोन्'⇒Excrete

Placenta

5 Types of Hormones

HCG (Human Chorionic Gonadotropin)

HPL (Human placental lactogen)

Estrogens

Progestogens

Relaxin

## गर्भवती महिला के रक्त में HCG हार्मोन्स का स्तर

गैर-गर्भवती महिलाएं

10 यू / एल से कम

बॉर्डरलाइन प्रेगनेंसी रिजल्ट

10 से 25 यू / एल

पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट

25 से अधिक यू / एल

पीरियड्स न आने के एक सप्ताह के बाद

0 से 750 यू / एल

पीरियड्स न आने के एक सप्ताह से लेकर पांच सप्ताह के बाद

200 से 7,000 यू / एल

पीरियड्स न आने के छह सप्ताह के बाद

200 से 32,000 यू / एल

पीरियड्स न आने के सात  सप्ताह के बाद

3,000 से 160,000 यू / एल

पीरियड्स न आने के 8 se 12 सप्ताह के बाद

32,000 से 210,000 यू / एल

पीरियड्स न आने के 13 se 16 सप्ताह के बाद

9,000 से 210,000 यू / एल

पीरियड्स न आने के 16 se 29 सप्ताह के बाद

1,400 से 53,000 यू / एल

गर्भवती महिलाओं, एलएमपी के लगभग 29 से 41 सप्ताह बाद

940 से 60,000 यू / एल

## HCG लेवल की मात्रा आपकी प्रेगनेंसी और आपके शिशु के स्वस्थ्य के बारे में कई संकेत देता है

-   अगर आपके शरीर में **HCG** की मात्रा अधिक पाई जाती है तो यह आपके कई गर्भधारण का संकेत देता है। कहने का मतलब है कि जुड़वा या ट्रिपल बच्चों का संकेत देता है।
-   गर्भपात (Miscarriage) का खतरा भी बढ़ता है।
-   बच्चे के विकास में कई तरह की समस्याएं आती हैं।
-   एक्टोपिक प्रेग्नेंसी या अस्थानिक गर्भावस्था -जब निषेचित अंडा गर्भाशय में जाने की बजाय [**फैलोपियन ट्यूब**](https://mombabycorner.com/pregnancy-kaise-hoti-hai-in-hindi/#%E0%A4%AB%E0%A5%88%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%A8_%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%AC_fallopian_tube) में  चला या फ़स जाता है तो इसको एक्टोपिक प्रेग्नेंसी या अस्थानिक गर्भावस्था कहते है।
-   स्त्रियो में कुछ प्रकार के कैंसर सहित अंडाशय या गर्भाशय में असामान्य ऊतक बढ़ना। ये महिलाएं इस दौरान गर्भवती नहीं होती है

यह भी पढ़ें:[नार्मल डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए?  Normal Delivery ke liye kya upay kare](https://mombabycorner.com/normal-delivery/) | [जुड़वाँ बच्चे कैसे बनते हैं?](https://mombabycorner.com/judwa-bacche-kaise-bante-hai/) | [प्रेग्नेंसी पिलो खरीदना जरूरी है या पैसे की बर्बादी? मेरी दूसरी प्रेग्नेंसी का सच्चा अनुभव](https://mombabycorner.com/pregnancy-pillow-kharidna-zaroori-hai/) | [लेबर पेन को कैसे पहचाने? - लेबर पेन से जुड़ी सारी जानकारी - MomBaby Corner](https://mombabycorner.com/labor-pain-ko-kaise-pahchane/) | [First time sex](https://mombabycorner.com/kya-pahli-baar-sex-karne-se-mahila-pregnant-ho-sakti-hai/)

## FAQ

### HCG हार्मोन क्या होता है?

HCG (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) वह हार्मोन है जो गर्भ ठहरने के बाद बनना शुरू होता है। इसे भ्रूण के चारों ओर बनने वाली कोशिकाएँ, जो आगे चलकर प्लेसेंटा (नाल) बनती हैं, बनाती हैं। यह गर्भ को बनाए रखने में मदद करता है। प्रेगनेंसी टेस्ट किट इसी हार्मोन की मौजूदगी को पेशाब में पकड़ती है।

### HCG हार्मोन कब बनता है और टेस्ट में कब दिखता है?

भ्रूण के बच्चेदानी में चिपकने (इम्प्लांटेशन) के बाद HCG बनना शुरू होता है, जो अंडा निकलने (ओवुलेशन) के लगभग 6 से 10 दिन बाद होता है। ख़ून की जाँच में यह पेशाब की जाँच से थोड़ा पहले दिख जाता है। घर के टेस्ट में यह आम तौर पर माहवारी चूकने के आसपास पक्का दिखता है। बहुत जल्दी टेस्ट करने पर नतीजा ग़लत निगेटिव आ सकता है।

### गर्भावस्था में HCG का स्तर कैसा रहता है?

शुरुआती गर्भावस्था में HCG का स्तर तेज़ी से बढ़ता है और आम तौर पर हर 2 से 3 दिन में लगभग दोगुना होता है। यह गर्भ के लगभग 8 से 11 हफ़्ते के आसपास सबसे ऊँचा होता है और फिर घटकर स्थिर हो जाता है। हर महिला में इसका सामान्य स्तर अलग-अलग होता है, इसलिए सिर्फ़ एक रिपोर्ट से नतीजा न निकालें। डॉक्टर आम तौर पर 2 से 3 दिन के अंतर पर दो जाँचें करके स्तर के बढ़ने का तरीक़ा देखते हैं।

### HCG कम या ज़्यादा आए तो इसका क्या मतलब है?

HCG का स्तर कम होना, या उसका कम बढ़ना, कई बातों का संकेत हो सकता है, जैसे गर्भ की तारीख़ का ग़लत अंदाज़ा, गर्भपात या एक्टोपिक प्रेगनेंसी। बहुत ज़्यादा स्तर जुड़वाँ गर्भ या कभी-कभी मोलर प्रेगनेंसी जैसी स्थिति में हो सकता है। पर सिर्फ़ संख्या से कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट के साथ अल्ट्रासाउंड और लक्षणों को देखकर डॉक्टर ही सही मतलब बता सकते हैं।

### क्या HCG इंजेक्शन या HCG डाइट सुरक्षित है?

HCG इंजेक्शन फ़र्टिलिटी इलाज में डॉक्टर की देखरेख में दिया जाता है, जैसे अंडा निकलने के लिए। वज़न घटाने के लिए "HCG डाइट" या बिना डॉक्टर के HCG लेना सुरक्षित नहीं है और इसके असरदार होने का कोई प्रमाण नहीं है। इसमें बहुत कम कैलोरी का खाना भी होता है, जो नुकसान कर सकता है। कोई भी HCG दवा सिर्फ़ डॉक्टर की सलाह से लें।

## Sources

- [MedlinePlus: HCG blood test - quantitative](https://medlineplus.gov/ency/article/003510.htm)
- [MedlinePlus: Pregnancy Test](https://medlineplus.gov/lab-tests/pregnancy-test/)
- [NHS: Ectopic pregnancy](https://www.nhs.uk/conditions/ectopic-pregnancy/)
- [ACOG: Ectopic Pregnancy](https://www.acog.org/womens-health/faqs/ectopic-pregnancy)
- [NHS: Trying for a baby](https://www.nhs.uk/pregnancy/trying-for-a-baby/)