# प्रोटीन युक्त सेरेलक बच्चो के लिए घर पर कैसे बनाये? Cerelac kaise banaye?

> आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे है की 6 महीने से ऊपर के बच्चो के लिए घर पर प्रोटीन युक्त सेरेलक कैसे बनाये?

- URL: https://mombabycorner.com/cerelac-kaise-banaye/
- Published: 2022-04-09
- Updated: 2022-09-23
- Category: Food Chart (फ़ूड चार्ट)
- Publisher: MomBaby Corner (https://mombabycorner.com/)
- Language: hi-IN
- Notice: This article is for general information only and is not a substitute for professional medical advice, diagnosis or treatment. Always consult a qualified doctor before making decisions about pregnancy, your child’s health, medicines or home remedies.

आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे है की 6 महीने से ऊपर के बच्चो के लिए घर पर प्रोटीन युक्त सेरेलक कैसे बनाये? आजकल ये प्रश्र बहुत पूछा जा रहा है की बच्चो के लिए सेरेलक घर पर कैसे बनाए?  इसलिए ये देखते हुए MomBaby Corner ने इस लेख को बनाया है जिससे सभी माताओ को थोड़ी मदद मिल सकेगी।  ये तो हम सभी जानते है की बाजार का सेरेलक बहुत महंगा आता है वो सब लोग हर महीने नहीं ले सकते।

हम घर में ही प्रोटीन युक्त सेरेलक बना सकते है तो हम बाहर से सेरेलक क्यों ले?  एक बात याद रखिये बच्चे को घर बना सेरेलक ही देना चाहिए बाजार के सेरेलक से लाख गुना अच्छा आपका घर का बना सेरेलक होगा। उससे आपके बच्चे को बहुत प्रोटीन मिलेगा और आपके बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास भी अच्छा होगा। तो आइये देखते है घर पर प्रोटीन युक्त सेरेलक कैसे बनाये?

## प्रोटीन युक्त सेरेलक बनाने की विधि

![cerelac banane ki vidhi](https://mombabycorner.com/uploads/2022/04/cerelac-banane-ki-vidhi-1024x683.webp)

ये सेरेलक आपका दाल चावल के मिश्रण से बनता है। जिसमे कुछ ड्राई फ्रूट्स पड़ेगे और मिश्रण की मात्रा को आप अपने हिसाब से काम ज्यादा कर सकते है।

### आवश्यक सामग्री

चावल  - 1 कप 

छिलके वाली मूंग दाल  - 2 चमच्च 

तुअर की  दाल  - 2 चमच्च  

चना दाल - 2 चमच्च  

धुली मूंग दाल  -2 चमच्च  

काजू - 7 से 8

बादाम 5 से 6

मूंगफली के दाने-  10  

### प्रोटीन युक्त सेरेलक कैसे बनाये?

![homemade cerelac for baby](https://mombabycorner.com/uploads/2022/04/homemade-cerelac-for-baby-1024x683.webp)

सेरेलक बनाने के लिए आपको ऊपर दी हुई सामग्री को 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना है। जब 5 घंटे हो जाये तो आपको सेरेलक की सामग्री को अच्छे पानी से दो से तीन बार धुलना है। धुलने के बाद इस सामग्री को एक साफ़ कपडे में निकालकर फैलाकर धूप दिखानी है। जब सामग्री अच्छे से सूख जाए तो आपको एक पैन लेना है जिसमे उस सामग्री को डालकर Dry Roast कर ले । आपको समाग्री को तब तक रोस्ट करना है जब तक की सामग्री का रंग बदल ना जाये फिर ठंडा करके सामग्री को एक ग्राइंडर की मदद से पीसकर महीन पाउडर बना लेना है। और अंत में उस महीन पाउडर को आपको छन्ने की सहायता से छान लेना है। और आपका स्वादिस्ट सेरेलक तैयार हो गया है आइये देखते है इसको कैसे रखते है?

### घर का बना प्रोटीन युक्त सेरेलक को कैसे स्टोर करना चाहिए?

![cerelac container](https://mombabycorner.com/uploads/2022/04/cerelac-container-1024x683.webp)

आपको याद रखना है की घर का बना सेरेलक आपको एयरटाइट कंटेनर Airtight Container में ही रखना है। इसमें हवा नहीं लगनी चाहिए  जिससे ये पाउडर आपका महीनो तक सही रहेगा। और जब बच्चे को खिलाना है तो एक सूखे चमच्च से ही निकाले चमच्च में पानी बिलकुल भी ना हो।

### बच्चो को प्रोटीन युक्त सेरेलक कैसे बना कर दे?

जब आपका सेरेलक पाउडर बन जाए फिर आपको एक भगोना लेना है उसमे ½  कप दूध और थोड़ा पानी मिलाना है और गर्म करने  को रख देना है। जब दूध गर्म हो जाए तो कंटेनर से 2  चमच्च सेरेलक पाउडर डाल कर उसमे थोड़ी स्वादानुसार चीनी मिलाइये यह मिश्रण आपको 3 मिनट तक पकाना है। इस मिश्रण को बहुत अच्छी तरह से चलना है जिससे कोई लैम्प्स ना पड़े। जब दूध और सेरेलक पाउडर अच्छे से घुल जाए तब उसको एक कटोरी में निकाल कर ठंडा करके  बच्चे को  खिलाना है। अगर आपको सेरेलक दूध की जगह पानी में बनाना  है तो आप पानी का प्रयोग कर सकते है। अगर आप चाहे तो अपने सेरेलक में दूध का पाउडर भी मिला सकते है वो आप जैसा चाहे वैसा बना कर खिला सकते है। 

### बच्चे का सेरेलक किस समय खिलाना अच्छा होता है?

![cerelac baby food](https://mombabycorner.com/uploads/2022/04/cerelac-baby-food-1024x683.webp)

बच्चे को सेरेलक नाश्ते या तो दोपहर में खिलाना चाहिए जिससे बच्चे का पूरा दिन पेट भरा रहेगा और दिन में एक ठोस आहार भी हो जायेगा।  ज्यादातर बच्चे  को आप ठोस आहार नाश्ते में या दोपहर में दीजिये क्योकि बच्चे को  पूरा दिन खेलने के लिए भरपूर्ण एनर्जी चाहिए होती है।  घर का बना प्रोटीन युक्त सेरेलक उसे भरपूर्ण एनर्जी देगा। अगर आपको जानना है की बच्चे को ठोस आहार कब से देना चाहिए? [click here.](https://mombabycorner.com/bacche-ko-thos-aahar-kab-se-dena-chahiye/)

### बच्चे को प्रोटीन युक्त सेरेलक कब से देना चाहिए?

ये सवाल बहुत बार पूछा जाता है की बच्चे को सेरेलक कब से देना चाहिए? तो हम आपको बताना चाहेंगे की जब आपका बच्चे 6 माह से ऊपर का हो जाए तो आप बच्चे को सेरेलक दे सकते है। पहले एक या दो चमच्च से शुरू करे फिर हफ्ते भर के बाद  धीरे ये मात्रा को बढ़ानी चाहिए।

## FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

#### सेरेलक के डब्बे को फ्रिज में रखना चाहिए?

**उत्तर -** आप घर के बने सेरेलक को एयरटाइट कंटेनर में रखकर उसे रूम टेम्प्रेचर (room temperature) में रख सकते है और आप चाहे तो फ्रिज में भी रख सकते है दोनों तरीका ठीक है।  

#### क्या सेरेलक को 5 मिनट पहले भिगोना चाहिए?

****उत्तर -**** अगर आप गर्म दूध में सेरेलक पाउडर को डायरेक्ट डालना चाहते है तो आप डायरेक्ट डाल सकते है कोई प्रॉब्लम नहीं होगी । बस आपको मिश्रण को अच्छे से चलाते रहना है  की कोई लैम्प्स ना आये स्मूथ पेस्ट बन जाए या आप पहले एक कटोरी में सेरेलक लेकर उसमे थोड़ा दूध या पानी डालकर घोल ले और जब दूध गर्म हो जाए तो ये घोल धीरे धीरे दूध में डालते जाए और चलाते जाए दोनों तरीको से आप सेरेलक बना सकते है

#### सेरेलक को पानी में देना चाहिए या दूध में देना चाहिए?

****उत्तर -**** आप बच्चे को सेरेलक दूध में या पानी में दोनों तरह से दे सकते है ये आपके ऊपर है दोनों ही तरीको में बच्चे को पौष्टिक आहार ही मिलेगा वैसे भी 6 महीने से ऊपर के बच्चे को हम दूध दे सकते है तो दूध में दे या पानी से बनाकर दे सभी तरीके से ठीक होता है। 

#### घर के बने सेरेलक में फार्मूला मिल्क मिला सकते है क्या?

****उत्तर -**** जी हां, मिला सकते है घर के बने सेरेलक में आप फार्मूला मिल्क पाउडर / मिल्क पाउडर भी थोड़ा सा मिलाकर बच्चे को खिला सकते है। इससे सेरेलक थोड़ा टेस्टी हो जायेगा और बच्चा बड़े अच्छे से खायेगा।
